Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»संभाजी नगर में हुए हादसे की उच्चस्तरीय जांच की जाएगी: मुख्यमंत्री शिंदे
    Breaking News

    संभाजी नगर में हुए हादसे की उच्चस्तरीय जांच की जाएगी: मुख्यमंत्री शिंदे

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 15, 2023Updated:October 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – मृतकों के आश्रितों को 5 लाख रुपये की आर्थिक मदद, घायलों का होगा मुफ्त इलाज

    मुंबई। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि छत्रपति संभाजीनगर जिले में जंबारगांव टोलनाके के पास समृद्धि हाईवे पर बीती रात हुए हादसे की उच्च स्तरीय जांच की जाएगी। इस घटना में मृतकों के आश्रितों को पांच लाख रुपये की मदद की जाएगी और घायलों का मुफ्त इलाज किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि समृद्धि हाईवे पर हुई घटना बहुत दुखद है। इस घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात की। बीती रात हुए हादसे की उच्च स्तरीय जांच करवाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना को दुखद बताया है और कहा कि मृतकों के परिजनों को सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जाएगी और घायलों का मुफ्त इलाज किया जाएगा। देवेंद्र फडणवीस ने कहा मामले की छानबीन कर दोषी को कड़ी सजा दी जाएगी, जिससे इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोका जा सके।

    विधानपरिषद के नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने रविवार को मौके का दौरा किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में आरटीओ की भूमिका की जांच की जानी चाहिए। आरटीओ अधिकारियों की रंगदारी वसूली इस हादसे का बहुत बड़ा कारण है। इसी विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय बडेट्टीवार, राकांपा अध्यक्ष शरद पवार, सांसद सुप्रिया सुले और शिवसेना सांसद संजय राऊत ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है और मामले की गहन छानबीन की मांग की है।

    उल्लेखनीय है कि बीती रात करीब एक बजे नासिक जिले से निफाड जा रहा टैम्पो ट्रैवलर हाईवे पर जंबारगांव टोल नाके के पास अचानक सडक़ के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। टैम्पो ट्रैवलर में कुल 35 यात्री सवार थे। इनमें हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई और 23 घायल हो गए। घटना में मृतकों की पहचान तनुश्री लखन सोलासे (उम्र 5 ), संगीता विलास असवले (उम्र 40 ), कांताबाई रमेश जगताप (उम्र 38 ), रतन जम्हाधे (उम्र 45 ), काजल लखन सोलासे (उम्र 32 ), रजनी गौतम चेचे (उम्र 32), हौसाबाई आनंद शिरसाट (उम्र 70), झुम्बर काशीनाथ गांगुर्डे (उम्र 50), अशोक ज़ुम्बर गांगुर्डे (उम्र 18), संगीता ज़ुम्बर गांगुर्डे (उम्र 40), मिलिंद पगारे (उम्र 50) और दिलीप प्रभाकर केलाने (उम्र 47) के रूप में की गई है।

    इसी तरह पूजा संदीप असवाले, उम्र 35 वर्ष, वैष्णवी संदीप असवाले, उम्र 12 वर्ष, ज्योति दीपक केकाणे, उम्र 35 वर्ष, कमलेश डागु म्हास्के, उम्र 32 वर्ष, संदीप रघुनाथ असवाले, उम्र 38 वर्ष, युवराज विलास साबले, उम्र 18 वर्ष, कमलबाई छबू म्हस्के, उम्र 77 वर्ष, संगीता दगडू म्हास्के, उम्र 60 वर्ष, डागु सुखदेव म्हस्के, उम्र 50 वर्ष, लखन शंकर सोलासे, उम्र 28 वर्ष, गिरजेश्वरी संदीप असवाले, उम्र 10 वर्ष, शांताबाई नामदेव म्हस्के, उम्र 40 वर्ष, अनिल लानू साबले, उम्र 32 वर्ष, तन्मय लक्ष्मण कांबले, उम्र 8 वर्ष, सोनाली अप्पासाहेब त्रिभुवन, उम्र 25 वर्ष, श्रीहरि दीपक केकणे, उम्र 12 वर्ष, और सम्राट दीपक केकाणे, उम्र 6 वर्ष का इलाज घाटी अस्पताल में हो रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के नौ नगर निगमों की 18 महिला कर्मी गणतंत्र दिवस समारोह में होंगी विशिष्ट अतिथि
    Next Article झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी, रंगदारी भी मांगी, मामला दर्ज
    azad sipahi

      Related Posts

      दिल्ली पुलिस के खुलासे के बाद ममता बनर्जी पर बरसे शुभेंदु अधिकारी

      July 29, 2025

      संसद में अमित शाह का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘आतंकवाद की जड़ पाकिस्तान और पाकिस्तान कांग्रेस की भूल’

      July 29, 2025

      सिलिगुड़ी में फर्जी दस्तावेजों के साथ चीनी नागरिक गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

      July 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बेतला नेशनल पार्क में विश्व बाघ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, वित्त मंत्री, पर्यटन मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधि व वन अधिकारी रहे मौजूद
      • दिल्ली पुलिस के खुलासे के बाद ममता बनर्जी पर बरसे शुभेंदु अधिकारी
      • ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें टी20 में वेस्टइंडीज को 3 विकेट से हराया, सीरीज 5-0 से जीती
      • युगांडा ने सीएएफ अफ्रीकी नेशंस चैम्पियनशिप के लिए अंतिम टीम की घोषणा की
      • बांग्लादेश से सऊदी अरब जा रहे विमान में आई खराबी, एक घंटे बाद लौटना पड़ा ढाका
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version