Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»जेपीसी से कराई जाए अडानी समूह पर लगे आरोपों की जांच : कांग्रेस
    Breaking News

    जेपीसी से कराई जाए अडानी समूह पर लगे आरोपों की जांच : कांग्रेस

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि अडानी समूह ने कोयला के दामों में हेराफेरी की है। इसके कारण देश में बिजली के दाम बढ़े हैं। इस मामले की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन किया जाना चाहिए, जिससे मामले की निष्पक्ष जांच हो सके।

    कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि हाल में कई मीडिया रिपोर्ट्स में हुए खुलासों ने अडानी ग्रुप और अडानी के विश्वसनीय लोगों के बीच के घनिष्ठ संबंधों के गुप्त नेटवर्क को और स्पष्ट रूप से सामने ला दिया है। जो न सिर्फ़ कथित तौर पर राउंड-ट्रिपिंग और मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल है बल्कि भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के कानूनों का खुलेआम उल्लंघन भी करता है। इन खुलासों में दो नाम सामने आए हैं।

    रमेश ने कहा कि पहला नाम चांग चुंग-लिंग और दूसरा नाम नासिर अली शाबान अहली का है। चांग और अहली की पहचान बिचौलिए के रूप में हुई है। कथित तौर पर इन्होंने अडानी की ओर से इंडोनेशिया से भारत में आयात किए गए कोयले की ओवर इनवासिंग करके लगभग 12,000 करोड़ रुपये की हेराफेरी की है। इसके कारण भारत में बिजली की कीमतों में वृद्धि हुई है।

    उन्होंने कहा कि चांग और अहली को ऑफशोर शेल कंपनियों के लाभ प्राप्त करने वाले मालिकों के रूप में भी दिखाया गया है। इन्होंने शेयर की कीमतों में हेरफेर को रोकने के उद्देश्य से बनाए गए सेबी के नियमों का खतरनाक ढंग से उल्लंघन करके अडानी ग्रुप की कंपनियों में बड़े पैमाने पर बेनामी पैसा लगाया है। रमेश ने कहा कि अडानी समूह पर कई गंभीर आरोप लगे हैं लेकिन मोदी सरकार उसकी जांच नहीं करवा रही है। ऐसे में मामले की जांच के लिए जेपीसी का गठन जरूरी है।

    उल्लेखनीय है कि इससे पहले अडानी समूह पर हिंडनबर्ग ने वित्तीय धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भी जेपीसी जांच की मांग की थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविभिन्न मांगों को लेकर सड़कों पर उतरी रसोईया, मुख्यमंत्री के खिलाफ लगाए नारे
    Next Article मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा- मराठा आरक्षण देकर रहेंगे, थोड़ा वक्त दो
    azad sipahi

      Related Posts

      भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो

      May 16, 2025

      गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश

      May 16, 2025

      भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बाबूलाल मरांडी ने मोरहाबादी से अतिक्रमण हटाने ने पर जताई आपत्ति, कहा- डीसी मुआवजा दें
      • भाजपा के नेता सेना का अपमान कर रहे : सुप्रियो
      • गुरुजी के विचारों से भटक गया झामुमो : सुदेश
      • भुज एयरबेस पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह ने भरी हुंकार, बोले- जितनी देर में लोग नाश्ता करते हैं, उतने में आपने दुश्मनों को निपटा दिया
      • भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने नाकाम की तस्करी की कोशिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version