Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रक्षा मंत्री ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग में की शस्त्र पूजा, सैनिकों के साथ मनाया दशहरा
    Breaking News

    रक्षा मंत्री ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग में की शस्त्र पूजा, सैनिकों के साथ मनाया दशहरा

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – बोले, सीमाओं पर तैनात जवानों की बदौलत दुनिया में बढ़ा है भारत का कद
    – राजनाथ ने दूरबीन के जरिये सीमा पार देखीं चीनी सीमा कार्मिक बैठक सुविधा

    नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विजयादशमी पर अरुणाचल प्रदेश के तवांग में शस्त्र पूजा की और सैनिकों के साथ दशहरा पर्व मनाया। उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आपने सीमाओं को सुरक्षित रखा है, इसीलिए दुनिया के सामने भारत का कद तेजी से बढ़ रहा है। अगर आपने देश की सीमा को सुरक्षित नहीं रखा होता, तो यह कद संभव नहीं होता।

    रक्षा मंत्री हर साल सैनिकों के साथ दशहरा पर्व मनाने और शस्त्र पूजा करने के लिए देश की किसी न किसी सीमा पर जाते हैं। उन्होंने पिछले साल चमोली (उत्तराखंड) के औली मिलिट्री स्टेशन में ‘शस्त्र पूजा’ की थी। इसके बाद चीन सीमा से सटे देश के अंतिम गांव माणा जाकर सेना और आईटीबीपी की अग्रिम चौकियों का निरीक्षण करने के साथ ही सैनिकों के संग दशहरा पर्व मनाया था। इस बार रक्षा मंत्री अरुणाचल प्रदेश से लगी चीन सीमा पर तैनात सैनिकों के साथ दशहरा पर्व मनाने के लिए पहुंचे हैं और उनके साथ शस्त्र पूजा भी की है।

    रक्षा मंत्री सोमवार को ही अरुणाचल प्रदेश की अपनी यात्रा से पहले असम के तेजपुर पहुंचे और बड़ाखाना में शामिल होकर सैनिकों के साथ भोजन किया। आज सुबह तवांग में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शस्त्र पूजा की और सैनिकों के साथ दशहरा पर्व मनाया। उन्होंने जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आपने सीमाओं को सुरक्षित रखा है और यही कारण है कि दुनिया के सामने भारत का कद तेजी से बढ़ रहा है। सभी विकसित देश इस वास्तविकता को स्वीकार करते हैं कि पिछले 8-9 वर्षों में भारत का कद बढ़ा है।

    उन्होंने कहा कि अगर भारत का कद बढ़ा है और भारत ने आर्थिक विकास किया है, तो यह वास्तव में महत्वपूर्ण है। अगर आपने देश की सीमा को सुरक्षित नहीं रखा होता, तो यह कद संभव नहीं होता। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का कहना है कि जिस कठिन परिस्थिति में आप देश की सीमाओं की रक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, उसकी जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है। मैं आपको बताना चाहूंगा कि देशवासियों को आप पर गर्व है। आप अपनी वर्दी का महत्व जानते हैं।

    उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के बुम-ला से दूरबीन के जरिये भारतीय पक्ष में ‘अतुल्य भारत’ द्वार और सीमा पार चीनी सीमा कार्मिक बैठक सुविधा (नीली छत वाली झोपड़ियां) देखीं और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने उन्हें भारत की परिचालन क्षमताओं के बारे में जानकारी दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं चार साल पहले यहां आया था, इस बार विजयादशमी पर फिर एक बार बहादुर जवानों के बीच रहकर उन्हें इस अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहता था। इसलिए मैं यहां आपके बीच आया हूं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसमाज को विभाजित करने वाली शक्तियों को पहचानें, राष्ट्र के प्रति अपना कर्तव्य निभाएं- मोहन भागवत
    Next Article अफगानिस्तान से मिली हार पर बाबर आजम ने कहा-यह हार दुखद है
    azad sipahi

      Related Posts

      सीएम योगी ने रुद्राभिषेक कर की लोक मंगल की कामना

      July 23, 2025

      सावन की शिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, बम-बम भोले का हाेता रहा उद्घोष

      July 23, 2025

      सिलीगुड़ी में फिर एटीएम लूट, बदमाशों ने लूटे 14 लाख

      July 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • खाट पर स्वास्थ्य सेवा, लापरवाह मंत्री सरकार पर बोझ : बाबूलाल मरांडी
      • स्टॉक मार्केट में मोनिका एल्कोबेव की सपाट एंट्री, मामूली फायदे में आईपीओ निवेशक
      • उतार-चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी का रुख, शुरुआती दबाव के बाद सेंसेक्स और निफ्टी उछले
      • सीएम योगी ने रुद्राभिषेक कर की लोक मंगल की कामना
      • सावन की शिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, बम-बम भोले का हाेता रहा उद्घोष
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version