हजारीबाग। जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के शाहपुर हेसा कुंदर गांव के पास गुरुवार तड़के करीब तीन बजे माओवादियों ने चार वाहनों को जला दिया। जिसमें दो हाइवा, एक पेलोडेर और पिकअप वाहन शामिल है। घटनास्थल पर माओवादियों ने पर्चा भी छोड़ा है। घटना की जिम्मेदारी माओवादी संगठन ने ली है। जलाए गए सभी वाहन रेलवे की कंपनी का बताया जा रहा है। कठौतिया टोरी चंदवा रेल लाइन निर्माण में इन वाहनों से काम लिया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लेवी के लेनदेन में घटना को अंजाम दिया गया है।

इस संबंध में कटकमसांडी थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि चार वाहन जले हैं। घटनास्थल पर माओवादियों द्वारा पर्चा छोड़ा गया है। मामले की गहन जांच चल रही है। दोषी लोगों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version