Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राजस्थान में 21 दिन में बढ़ गए 1.2 लाख वोटर्स, अभी 27 तक जुड़वा सकते हैं मतदाता सूची में नाम
    देश

    राजस्थान में 21 दिन में बढ़ गए 1.2 लाख वोटर्स, अभी 27 तक जुड़वा सकते हैं मतदाता सूची में नाम

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHOctober 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में अगर आप मतदान करना चाहते हैं और आपने अभी तक मतदाता सूची में अपना नाम नहीं जुड़वाया है तो यह खबर आपके लिए है। निर्वाचन विभाग सात नवंबर को पूरक सूची सहित अंतिम मतदाता सूची जारी करेगा, लेकिन उससे पहले 27 अक्टूबर तक कोई भी पात्र मतदाता नाम जुड़वा सकता है। नाम जुड़वाने का यह अंतिम मौका है।

    विधानसभा आम चुनाव 2023 को लेकर निर्वाचन विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन चार अक्टूबर को हो चुका है, लेकिन फिर भी मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित रहे पात्र मतदाता अभी भी 27 अक्टूबर तक मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं। निर्वाचन विभाग की ओर से सात नवंबर को पूरक सूची सहित अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रदेश भर में जबरदस्त उत्साह है। नाम देखने या जुड़ाने के लिए अब तक अभियान में पांच लाख से ज्यादा लोगों ने वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड किया है।

    उन्होंने बताया कि चार अक्टूबर से अब तक वोटर लिस्ट में एक लाख दो हजार नए मतदाताओं के नाम जुड़े हैं। इससे प्रदेश में कुल वोटर्स बढ़कर अब पांच करोड़ 27 लाख 77 हजार 382 हो गए हैं। इनमें सर्विस वोटर्स एक लाख 42 हजार 37 है। कुल मतदाताओं में पुरुष दो करोड़ 74 लाख 2 हजार 692 और महिला मतदाता दो करोड़ 52 लाख 32 हजार 49 है। तृतीय श्रेणी मतदाता 604 है। इस बार चुनाव में 80 वोटर्स को होम वोटिंग की सुविधा दी जा रही है। ऐसे वोटर्स की संख्या प्रदेश में 11 लाख 71 हजार 979 है। इस चुनाव में 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 22 लाख 31 हजार 501 है।

    गुप्ता ने बताया कि मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित पात्र मतदाता 27 अक्टूबर तक भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in मतदाता सेवा पोर्टल अथवा वोटर हेल्पलाइन एप पर जाकर फॉर्म 6 के तहत अपने आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि 27 अक्टूबर के बाद किए गए आवेदन विधानसभा आम चुनाव 2023 में मतदान के लिए मान्य नहीं होंगे। प्रवासी भारतीय फॉर्म 6A के तहत आवेदन कर मतदाता सूची में शामिल होकर लोकतंत्र के महापर्व में अपना योगदान दे सकते हैं। आगामी सात दिनों में मतदाता पहचान पत्र बनकर तैयार हो जाएंगे। मतदाता आयोग की ही वेबसाइट से ई-ईपिक कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजमशेदपुर में दुर्गा विसर्जन पर कहर , 18 श्रद्धालुओं को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत
    Next Article विजयादशमी के पर्व के साथ दुर्गा पूजा का समापन
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री

      September 20, 2025

      खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका

      September 20, 2025

      राहुल गांधी ने वायनाड में दोहराया वोट चोरी का आरोप, जल्द खुलासे का दावा

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री
      • खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका
      • ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज
      • नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध
      • इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version