Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»गाजा पर इजराइल ने तेज की बमबारी, 704 लोग मारे गए
    Breaking News

    गाजा पर इजराइल ने तेज की बमबारी, 704 लोग मारे गए

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 25, 2023Updated:October 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -हमास का प्रस्ताव, इजराइल उसके ठिकानों पर हमला न करे तो बंधकों को छोड़ दिया जाएगा
    यरुशलम/तेल अवीव, 25 अक्टूबर (हि.स.)। फिलिस्तीन के आतंकवादी संगठन हमास के इजरायल पर इस महीने की सात तारीख को किए गए आक्रमण के बाद गाजा पट्टी पर उमड़े युद्ध के बादल कहर बरपा रहे हैं। इजराइल की सेना ने गाजा पर अब तक सबसे तेज बमबारी की है। इजराइल ने पिछले 48 घंटे में हमास के 720 से अधिक ठिकानों पर, मोर्टार, रॉकेट और मिसाइल दागे हैं। इन हमलों में 704 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इनमें हमास के आतंकवादी भी शामिल हैं। इस युद्ध के बीच हमास ने इजराइल के सामने नया प्रस्ताव रखा है। इसमें कहा गया है कि अगर हमला बंद कर दिया जाए तो वह बंधकों को रिहा कर देगा। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

    फिलिस्तीनी अधिकारियों ने कहा कि युद्ध के 19वें दिन अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं। इस बीच इजराइल के सुरक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा है कि उसने पिछले 24 घंटों में 400 से अधिक लक्ष्यों पर हमला किया है। इससे एक दिन पहले उसने 320 से अधिक ठिकानों को तबाह किया। हाल के दिनों में गाजा पर यह सबसे तीव्र हवाई हमले हैं। हमास नियंत्रित गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस युद्ध में एक दिन में मरने वालों की सबसे अधिक संख्या दर्ज की गई है। इजराइल ने दर्जनों हमले किए हैं। उसने घरों के अलावा एक शरणार्थी शिविर को निशाना बनाया है। इन हमलों में कम से कम 704 लोग मारे गए।

    गाजा के हालात पर संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जताई है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने कहा है कि सात अक्टूबर को हमास के इजराइल पर किए गए हमले में 1,400 लोग मारे गए थे। यह भयानक आक्रमण था, लेकिन इसके लिए गाजा पट्टी के नागरिकों को सामूहिक सजा देना अनुचित है। इस बीच आईडीएफ ने हमास का एक ऑडियो जारी किया गया है। इसमें एक परिवार को यहूदियों की हत्या का दावा करने के लिए उकसाया जा रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इजराइल पर जमीनी आक्रमण में देरी करने के लिए राजनयिक दबाव बढ़ गया है। मगर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने साफ कर दिया है कि इजराइल इसका फैसला खुद कर सकता है।

    आईडीएफ ने कहा है कि इजराइल की सेना ने जेनिन में हवाई हमला कर सैनिकों पर हमला करने वाले सैकड़ों हथियारबंद आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इजराइल के हमलों से हमास घबरा गया है। हमास के प्रमुख नेता खालिद मेशाल ने मंगलवार को कहा है कि अगर इजराइल गाजा पट्टी में आतंकवादी समूह से जुड़े ठिकानों पर हमला करना बंद कर दे तो सात अक्टूबर को बंधक बनाए गए सभी नागरिकों को हमास मुक्त कर देगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदशई जतरा समिति मालटी में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
    Next Article विश्वकप 2023: दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश पर दर्ज की बड़ी जीत, 149 रन से दी मात
    azad sipahi

    Related Posts

    संसद पुनर्स्थापना मुद्दे पर नेपाली कांग्रेस में मतभेद, महासचिव ने जताई आपत्ति

    November 10, 2025

    अमेरिका में डेमोक्रेट पड़े नरम, शटडाउन पर गतिरोध खत्म होने के संकेत

    November 10, 2025

    ‘इस्तांबुल में पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता समाप्त, नहीं दूर हो सके मतभेद’

    November 8, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली में लाल किले के पास चलती कार में धमाका:11 की मौत, कई घायल
    • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
    • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
    • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
    • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version