Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम का समापन 31 अक्टूबर को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहादुरों को देंगे श्रद्धांजलि
    Top Story

    ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम का समापन 31 अक्टूबर को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहादुरों को देंगे श्रद्धांजलि

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHOctober 27, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दो दिन के समारोह में 20 हजार से अधिक अमृत कलश यात्री होंगे उपस्थित
    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को इंडिया गेट स्थित कर्तव्य पथ/विजय चौक पर ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में 766 जिलों के 7000 ब्लॉकों से अमृत कलश यात्री भी उपस्थित होंगे। इस समारोह के लिए 8500 से अधिक कलश 29 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचेंगे। यह कार्यक्रम ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ अभियान के समापन का भी प्रतीक होगा।
    गौरतलब है कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पिछले दो सालों में दो लाख से अधिक कार्यक्रम भारत के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित किये गये। इस कार्यक्रम में स्वायत्त निकाय ‘मेरा युवा भारत’ (माय भारत) की भी शुरुआत होगी। जो युवा आधारित विकास पर सरकार का ध्यान केंद्रित करेगा और युवाओं को विकास का ‘एक्टिव ड्राइवर’ बनाने में मदद भी करेगा। इस स्वायत्त निकाय का उद्देश्य युवाओं को सामुदायिक परिवर्तन एजेंट और राष्ट्र निमार्ता बनने के लिए प्रेरित करना है, जिससे वे सरकार और नागरिकों के बीच ‘युवा सेतु’ के रूप में कार्य कर सकें।
    कर्तव्य पथ/विजय चौक पर आयोजित इस दो दिवसीय (30 और 31 अक्टूबर) ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के समापन समारोह में भाग लेने के लिए 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 20 हजार से अधिक अमृत कलश यात्री विशेष रूप से समर्पित ट्रेनों, बसों और स्थानीय परिवहन जैसे विभिन्न साधनों से 29 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे। ये अमृत कलश यात्री दो शिविरों- गुड़गांव में धनचिरी शिविर और दिल्ली में राधा स्वामी सत्संग ब्यास शिविर में रुकेंगे।
    ये है कार्यक्रम की रूपरेखा
    30 अक्टूबर को, सभी राज्य अपने-अपने ब्लॉक और शहरी स्थानीय निकायों का प्रतिनिधित्व करते हुए ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को दशार्ते हुए अपने कलश से मिट्टी को एक विशाल अमृत कलश में डालेंगे। अमृत कलश में मिट्टी डालने की रस्म के दौरान प्रत्येक राज्य के लोकप्रिय कला रूपों को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा और देर शाम तक चलेगा। 31 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक सांस्कृतिक प्रदर्शन के साथ एक सार्वजनिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा। शाम 4 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमृत कलश यात्रियों समेत संपूर्ण राष्ट्र को संबोधित कर उन बहादुरों को याद करेंगे, जिन्होंने भारत को स्वतंत्र रूप से सांस लेने और समृद्ध बनाने के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये।
    मेरी माटी मेरा देश अभियान की उपलब्धियां
    आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह के उपलक्ष्य में शुरू किया गया मेरी माटी मेरा देश अभियान देश के वीर-वीरांगनाओं के सम्मान में शुरू किया गया अभियान है। यह अभियान देश के वीरों को नमन और देश की पवित्र मिट्टी का वंदन करता है। इस अभियान को दो चरणों में मनाया गया। पहले चरण में स्वतंत्रता सेनानियों और सुरक्षा बलों के लिए शिलाफलकम, पंच प्राण प्रतिज्ञा, वसुधा वंदन और वीरों का वंदन जैसी पहल शामिल थी, जो बहादुरों के बलिदान का सम्मान करती थी। अपने पहले चरण में, अभियान को भारी सफलता मिली, जिसमें 36 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में 2.33 लाख से अधिक शिलाफलकम बनाये गये, लगभग 4 करोड़ पंच प्राण प्रतिज्ञा सेल्फी अपलोड की गयीं। देश भर में 2 लाख से अधिक वीरों का वंदन कार्यक्रम आयोजित किये गये। इसके अतिरिक्त, 2.36 करोड़ से अधिक स्वदेशी पौधे लगाये गये और वसुधा वंदन थीम के तहत 2.63 लाख अमृत वाटिकाएं बनायी गयीं।
    मेरी माटी मेरा देश के दूसरे चरण में अमृत कलश यात्राओं का आयोजन किया गया। भारत भर के ग्रामीण क्षेत्रों के 6 लाख से अधिक गांवों और शहरी क्षेत्रों के वार्डों से मिट्टी और चावल एकत्र किये गये। प्रत्येक गांव से एकत्रित मिट्टी को ब्लॉक स्तर पर लाया गया और फिर राज्य की राजधानी में लाया गया और एक समारोहपूर्वक विदाई के साथ हजारों अमृत कलश यात्रियों के साथ राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचित्रकूट की महिमा संतों और ऋषियों के माध्यम से बनी हुई है अक्षुण्ण : प्रधानमंत्री
    Next Article रोजगार मेले के तहत प्रधानमंत्री शनिवार को 51 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      मदर टेरेसा क्लीनिक के नाम पर हेमंत सरकार कर रही है धर्मांतरण बढ़ाने की तैयारी: अमर बाउरी

      July 26, 2025

      कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने वीर शहीदों को किया नमन

      July 26, 2025

      अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

      July 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस
      • मदर टेरेसा क्लीनिक के नाम पर हेमंत सरकार कर रही है धर्मांतरण बढ़ाने की तैयारी: अमर बाउरी
      • भारतीय गेंदबाज़ी की आलोचना के बीच मोर्ने मोर्कल ने चयन रणनीति का किया बचाव, कुलदीप यादव को लेकर दी सफाई
      • टिम डेविड की तूफानी सेंचुरी से ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज़ पर किया कब्जा
      • ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया कि आतंकवाद समर्थकों को बख्शा नहीं जाएगाः सेना प्रमुख
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version