रांची। भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने शुक्रवार को ईडी के समन के खिलाफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका रद्द होने के बाद ने प्रतिक्रिया जारी की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चाहे कितने भी दरवाजे खटखटा लें, अंतत उनको ईडी के दरवाजे पर जाना ही होगा। वे सुप्रीम कोर्ट गए कोई रिलीफ नहीं मिली। आज हाई कोर्ट ने भी उनकी याचिका को खारिज कर दी।

उन्होंने कहा कि हेमंत ईडी के समान के खिलाफ जिस तरह से भागते दिख रहे हैं, उससे क्लियर मैसेज जा रहा है कि इस प्रदेश में 70000 करोड़ का घोटाला हुआ है और उसके तार सीधे तौर पर उनसे जुड़े हुए हैं।प्रदेश भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ईडी के समन को फेस करें। दुनिया की कोई भी एजेंसी किसी भी निर्दोष व्यक्ति को फंसा नहीं सकती।

Share.

Comments are closed.

Exit mobile version