Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»इतिहास के पन्नों में 17 अक्टूबरः फरीदाबाद की स्थापना के 74 साल पूरे
    Breaking News

    इतिहास के पन्नों में 17 अक्टूबरः फरीदाबाद की स्थापना के 74 साल पूरे

    adminBy adminOctober 16, 2023Updated:October 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देश-दुनिया के इतिहास में 17 अक्टूबर की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख शहर फरीदाबाद के लिए खास है। बाबा फरीद की यह नगरी कल 17 अक्टूबर को 74 वर्ष की हो जाएगी। विभाजन की त्रासदी के दौरान पाकिस्तान से आए लोगों को फरीदाबाद में शरण मिली थी। 17 अक्टूबर 1949 को एनएच-5 शहीद भगत सिंह चौक पर फावड़ा चलाकर शहर को बसाने का काम शुरू किया गया। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद फरीदाबाद विकास बोर्ड के चेयरमैन बने थे। उन्होंने इस शहर को बसाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज यहां व्यापक स्तर पर उद्योग-धंधे स्थापित हो चुके हैं। इससे फरीदाबाद की पहचान औद्योगिक नगरी के रूप में हुई।

    वैसे तो माना जाता है कि फरीदाबाद की स्थापना सन् 1607 ईस्वी में जहांगीर के खजांची शेख फरीद ने की थी। उनका मकसद यहां से गुजरने वाले राजमार्ग की रक्षा करना था। फरीद ने यहां एक किला, एक तालाब व एक मस्जिद बनवाई। इसके बाद यह बल्लभगढ़ के शासक के पास उनकी जागीर के तौर पर रहा। यहां के शासकों ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके बाद अंग्रेजों ने फरीदाबाद को अपने अधिकार में ले लिया। 1947 में स्वतंत्रता प्राप्ति के समय फरीदाबाद अविकसित क्षेत्र था। विभाजन के बाद पश्चिमी पंजाब और उत्तरी पश्चिमी सीमा प्रांत से विस्थापित परिवार फरीदाबाद में आकर बसे। फरीदाबाद को औद्योगिक नगरी के रूप में पहचान दिलाने में शरणार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आज फरीदाबाद हरियाणा का सबसे बड़ा शहर और देश का दसवां बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है।

    महत्वपूर्ण घटनाचक्र

    1870ः कलकत्ता बंदरगाह को संवैधानिक निकाय प्रबंधन के तहत लाया गया।

    1888ः वैज्ञानिक थामस अल्वा एडिसन ने ऑप्टिकल फोनोग्राफ के पेटेंट के लिए आवेदन किया।

    1912ः बुल्गारिया, यूनान और सर्बिया ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।

    1917ः प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटेन ने पहली बार जर्मनी पर हवाई हमले किए।

    1933ः प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन नाजी जर्मनी से अमेरिका चले गए।

    1941ः द्वितीय विश्व युद्ध में पहली बार जर्मनी की पनडुब्बी ने एक अमेरिकी पोत पर हमला किया।

    1979ः मदर टेरेसा को शांति के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

    2000ः पश्चिम एशिया शांति वार्ता में दोनों पक्ष बिल क्लिंटन के तीन विकल्पों पर सहमत।

    2003ः चीन ने एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में अंतरिक्ष में मानव भेजने में सफलता प्राप्त की।

    2003ः ब्रिटिश लेखक डीबीसी पियरे के पहले उपन्यास ‘वेरनारन गॉड लिटिल’ को प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार देने की घोषणा।

    2003ः पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ की हत्या की साजिश रचने वाले तीन लोगों को 10 वर्ष की जेल की सजा।

    2004ः न्यूजीलैंड की तत्कालीन प्रधानमंत्री क्लार्क भारत पहुंची।

    2007ः आयरिश लेखिका एनी एनराइट को उपन्यास ‘द गेदरिंग’ के लिए बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।

    2008ः एकाधिकार व प्रतिबंधित व्यापार आयोग ने निजी एअर लाइंस किंगफिशर और जेट एयरवेज के गठबंधन की जांच के आदेश किए।

    2009ः मालदीव ने हिंद महासागर में पानी के अंदर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी राष्टों को ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से आगाह करने की कोशिश की।

    जन्म

    1817ः अलीगढ़ ओरिएंटल कॉलेज के संस्थापक सर सैयद अहमद खां।

    1892ः स्वतंत्र भारत के प्रथम वित्तमंत्री आरके शनमुखम चेट्टी।

    1923ः सुप्रसिद्ध उपन्यासकार शिवानी।

    1931ः नगालैंड के पूर्व मुख्यमंत्री एससी जमीर।

    1936ः प्रसिद्ध साहित्यकार दूधनाथ सिंह।

    1955ः प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री स्मिता पाटिल।

    1970ः भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी अनिल कुंबले।

    1973ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान।

    निधन

    1906ः प्रख्यात संत स्वामी रामतीर्थ।

    1998ः असम, मणिपुर, मेघालय, नगालैंड और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल लल्लन प्रसाद सिंह।

    2018ः प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायक अरुण भादुड़ी।

    दिवस

    -अंतरराष्ट्रीय निर्धनता उन्मूलन दिवस

    -विश्व आघात दिवस

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleऐतिहासिक है कश्मीर के शारदा मंदिर में नवरात्रि का पूजन: शाह
    Next Article इसरो प्रमुख श्रीधर सोमनाथ ने शतरंज खिलाड़ी रमेशबाबू प्रज्ञानानंद से उनके घर पर की मुलाकात
    admin

      Related Posts

      पढ़ाई पर विज्ञापन की दुहाई

      May 18, 2026

      झारखंड निकाय चुनाव 2026 LIVE: 48 शहरी निकायों में काउंटिंग जारी, कई जगह परिणाम घोषित, जानें वार्ड-वाइज लाइव अपडेट

      February 27, 2026

      डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान क्रैश में निधन, लैंडिंग के समय हुआ हादसा, 5 लोगों की मौत

      January 28, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दो घंटे की मूसलाधार बारिश से बेहाल हुआ जमशेदपुर, 200 से अधिक घरों में घुसा नाले का पानी
      • डिमना लेक में युवक की डूबने से मौत, तीन घंटे बाद मिला शव
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version