Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राम मंदिर के उद्घाटन में 160 देशों के प्रतिनिधि आएंगे अयोध्या
    Breaking News

    राम मंदिर के उद्घाटन में 160 देशों के प्रतिनिधि आएंगे अयोध्या

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अयोध्या। अयोध्या में भगवान राम की जन्मभूमि पर निर्माणाधीन भव्य मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में दुनिया के 160 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से देशभर के विभिन्न मत, पंथ, सम्प्रदायों के प्रमुख संतों के अलावा विदेशों में रहने वाले हिंदू संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आमंत्रण भेजा जाएगा।

    ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारी के अनुसार राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में 136 सनातन परम्पराओं के 25 हजार हिंदू संतों को आमंत्रित किया जाएगा। इस अवसर पर 160 देशों के अतिथि भी कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे। विदेश में रहने वाले हिंदू अब राम मंदिर के लिए चंदा भी दे सकेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के तहत आवश्यक अनुमति दे दी है।

    विश्व हिंदू परिषद पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि श्रीराम जन्मभूमि से पूजित अक्षत एक से 15 जनवरी तक पूरे भारत के पांच लाख गांवों में वितरित किया जाएगा। नवंबर में एक बैठक होगी जिसमें देशभर के सभी प्रांतों के पदाधिकारी अयोध्या आएंगे। उक्त पदाधिकारी श्रीराम जन्मभूमि से पूजित अक्षत अपने-अपने प्रांतों में लेकर जाएंगे। इसके बाद प्रांत की योजना के अनुसार संगठन के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को अयोध्या आने का आमंत्रण देंगे।

    प्रतिदिन एक लाख लोगों को कराया जाएगा भोजन-
    प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के निवास व भोजन की व्यवस्था भी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट करेगा। राम मंदिर उद्घाटन से पहले 30 दिनों तक हर दिन एक लाख लोगों को भोजन कराया जाएगा। इसके अलावा अयोध्या के कई स्थानों पर टेंट सिटी निर्माण का कार्य भी चल रहा है।

    कार्यक्रम के लाइव प्रसारण व एवं कवरेज के लिए दुनिया भर से 10 हजार पत्रकार अयोध्या आएंगे। कार्यक्रम कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए ट्रस्ट की ओर से पास जारी होंगे। इसके अलावा श्रीराम मंदिर आंदोलन के समय रिपोर्टिंग कर चुके पत्रकारों को भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बुलाया जाएगा। इसकी सूची तैयार हो चुकी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविश्व कप : न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से बाहर हुए हार्दिक पांड्या
    Next Article गुजरात: आणंद से पकड़ाया जासूस, पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने का आरोप
    azad sipahi

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version