Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»इजरायल की थल सेना के टैंकों की दहाड़ से गाजा पट्टी में सन्नाटा
    Breaking News

    इजरायल की थल सेना के टैंकों की दहाड़ से गाजा पट्टी में सन्नाटा

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 14, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    यरुशलम। फिलिस्तीन के कुख्यात आतंकवादी संगठन हमास के इस महीने की सात तारीख को बिना किसी उकसावे के इजरायल पर हुए हवाई हमले के बाद गाजा पट्टी में मरघट जैसा सन्नाटा पसरा है। हर तरफ बारूद की गंध है। आसमान पर चील और गिद्ध मंडरा रहे हैं। इजरायल की थल सेना ने पिछले 24 घंटों से मोर्चा खोल दिया है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में दी गई है।

    रिपोर्ट्स के अनुसार बख्तरबंद गाड़ियां और टैंक गरज रहे हैं। इस लड़ाई में दोनों पक्षों को भारी क्षति हुई है। अब तक इजरायल में 1,300 और गाजा में 1,900 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। गाजा पट्टी में इजरायल ने नभ से थल तक हमास पर बमबारी और सीधी लड़ाई कर आतंक का फन कुचलने की शुरुआत कर दी है। इजरायल का मंसूबा साफ है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने थल सेना के गाजा में मोर्चा संभालने के बाद फिर चेताया है कि यह ‘सिर्फ शुरुआत’ है। उन्होंने नागरिकों से फौरन गाजा पट्टी छोड़कर जाने को कहा है। इस पर संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने उनसे ‘पुनर्विचार’ करने का आग्रह किया है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सात अक्टूबर से जारी लड़ाई में इजरायल ने अपने 247 सैनिकों को भी खोया है। गाजा पर इजरायली हमले में अब तक 1,900 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 6,388 लोग घायल हैं। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि गाजा में 4.23 लाख लोग बेघर हो चुके हैं। शुक्रवार रात मध्य इजरायल में सायरन बजाए गए हैं। इसकी वजह से लोग अपने घरों को छोड़कर जान बचाने के लिए तहखानों की तरफ भागने लगे।

    रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इजरायल की सेना ने रात को गाजा में हमास के ठिकानों पर कहर बरपाया। ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इसके बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। इससे पहले इजरायल ने कल कहा था कि गुरुवार रातभर किए गए हवाई हमलों में हमास की सुरंगों, सैन्य परिसरों और हथियार भंडारों समेत 750 ठिकानों को तहस-नहस कर दिया गया। एक अन्य मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मिस्र ने सिनाई प्रायद्वीप में अपनी सीमा पर हजारों सुरक्षाबलों को तैनात किया है। मिस्र को आशंका है कि गाजा से बड़ी संख्या में फिलिस्तीनी पहुंच सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईओसी ने 2028 ओलंपिक में टी20 क्रिकेट को शामिल करने की सिफारिश स्वीकार की
    Next Article आर्कटिक ओपन 2023 के सेमीफाइनल में पहुंची पीवी सिंधु
    azad sipahi

      Related Posts

      इराक के किरकुक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रॉकेट हमला, भीषण विस्फोट

      July 1, 2025

      पाकिस्तान में आतंकवादियों ने चेक पोस्ट पर किया हमला

      July 1, 2025

      अपने भी हुए ट्रंप के घरेलू नीति विधेयक के खिलाफ

      July 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • किशोर जेना नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 से बाहर, यशवीर सिंह को मिला मौका
      • मुंबई से क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे यशस्वी जायसवाल
      • हिमाचल में खराब मौसम के बीच एचआरटीसी बस पलटी, 44 से ज्यादा यात्री घायल
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण
      • ‘कक्षा एक से छह तक क्षेत्रीय भाषा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए’, भाषा विवाद पर बोले आठवले
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version