Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»जांच एजेंसियों के प्रति राज्य सरकार और अधिकारी उदासीन, राष्ट्रपति शासन की अनुशंसा की जाए: बाबूलाल मरांडी
    Breaking News

    जांच एजेंसियों के प्रति राज्य सरकार और अधिकारी उदासीन, राष्ट्रपति शासन की अनुशंसा की जाए: बाबूलाल मरांडी

    sunil kumar prajapatiBy sunil kumar prajapatiOctober 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल को पत्र लिखा

    रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को लिखे पत्र में कहा कि झारखंड राज्य में मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार की जांच कर रही जांच एजेंसियों के अनुरोध के प्रति राज्य सरकार और उसके अधिकारी उदासीन हो गए हैं। ऐसे में सरकार से पूछा जाना चाहिए कि इस तरह के गैर-अनुपालन को संवैधानिक मशीनरी की विफलता या खराबी के रूप में क्यों नहीं माना जाए। यदि राज्य सरकार के स्तर से ऐसा असहयोग जारी रहता है तो राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की अनुशंसा की जाए।

    उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां वर्ष 2022 से मुख्य सचिव, झारखंड सरकार के कार्यालय को पत्र लिख रही हैं। उनसे कार्रवाई करने का अनुरोध कर रही हैं लेकिन राज्य सरकार इस पर मूकदर्शक और पूर्ण निष्क्रिय ही रही है। कई मामलों में कई अनुरोध भेजे गए हैं। कोई कार्रवाई नहीं की गई है और न ही कोई उत्तर दिया गया है।

    बाबूलाल मरांडी ने लिखा है कि झारखंड सरकार के मुख्य सचिव के कार्यालय में भ्रष्टाचार के मामलों में उच्च सरकारी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के अनुरोध को छोड़कर ऐसे दस से अधिक मामले लंबित हैं। जांच एजेंसियों को न तो कोई जवाब दिया गया है और न ही कोई कार्रवाई की गई है। खासकर उन मामलों में जहां एजेंसियों द्वारा अनुरोध के साथ अनेक सबूत उपलब्ध कराए गए हैं।

    उन्होंने इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव के साथ मुख्यमंत्री को भी लिखा था लेकिन दोनों में से किसी की ओर से अबतक कोई जवाब नहीं मिला। ऐसे में राज्य सरकार संविधान की मूल भावना के विपरीत कार्य कर रही है। इसके परिणामस्वरूप संवैधानिक तंत्र टूट गया है। राज्यपाल से तत्काल हस्तक्षेप करने का अनुरोध करते बाबूलाल ने कहा कि इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि राज्य सरकार कानून, संविधान के अनुसार कार्य करे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्रीय एजेंसियों का प्रवक्ता बनकर घूम रहे हैं भाजपा के नेता : विनोद पांडेय
    Next Article राष्ट्र सेवा की शपथ पर खरा उतरेंगे प्रशिक्षु पुलिस पदाधिकारी : हेमंत सोरेन
    sunil kumar prajapati

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version