Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»वैश्विक दबाव के कारण लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट
    Breaking News

    वैश्विक दबाव के कारण लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 4, 2023Updated:October 4, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। कमजोर ग्लोबल संकेतों का असर आज घरेलू शेयर बाजार पर भी साफ नजर आ रहा है। वैश्विक दबाव के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक बड़ी गिरावट का शिकार हो गए हैं। आज के कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद से ही बिकवालों ने अपना दबाव बना दिया। हालांकि खरीदारों ने भी कई बार लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, लेकिन बाजार लगातार लाल निशान में ही बना रहा। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.71 प्रतिशत और निफ्टी 0.73 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती एक घंटे के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से नेस्ले, बीपीसीएल, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एचडीएफसी बैंक के शेयर 1.49 प्रतिशत से लेकर 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, मारुति सुजुकी और एनटीपीसी के शेयर 3.08 प्रतिशत से लेकर 1.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 1,929 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 728 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,201 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 5 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 25 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 7 शेयर हरे निशान में और 43 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 181.45 अंक की कमजोरी के साथ 65,330.65 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली के दबाव के कारण कुछ ही देर में ये सूचकांक 530 अंक से अधिक की गिरावट के साथ 64,978.97 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिससे ये सूचकांक उछल कर 65,332.52 अंक तक भी पहुंचा। लेकिन इसके बाद एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से इसने दोबारा गोता लगा दिया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 464.67 अंक की कमजोरी के साथ 65,047.43 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 82.45 अंक की गिरावट के साथ 19,446.30 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली के दबाव की वजह से ये सूचकांक गिर कर 19,375.40 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद खरीदारी का जोर बढ़ने पर इस सूचकांक ने रिकवरी करते हुए 19,457.80 अंक तक पहुंचने में सफलता हासिल की। लेकिन इसके बाद दोबारा ये सूचकांक बिकवाली के दबाव का शिकार हो गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 142.50 अंक टूट कर 19,386.25 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    दुनिया भर से आ रहे कमजोरी के संकेत के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने भी गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 23.10 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 65,464.83 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 52.90 अंक यानी 0.27 प्रतिशत टूट कर 19,476.35 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 316.31 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 65,512.10 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 109.55 अंक यानी 0.56 प्रतिशत टूट कर 19,528.75 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लोबल मार्केट में जबरदस्त गिरावट, एशियाई बाजार भी टूटे
    Next Article क्रिप्टो करेंसी मार्केट में गिरावट जारी, 8 प्रमुख आभासी मुद्राएं रेड जोन में
    azad sipahi

      Related Posts

      घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार गिरावट से सोना और चांदी की घटी कीमत

      July 27, 2025

      साप्ताहिक समीक्षा : लगातार चौथे सप्ताह शेयर बाजार गिराने में प्रमुख रहे तीन कारण

      July 27, 2025

      सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना और चांदी की कीमत घटी

      July 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार गिरावट से सोना और चांदी की घटी कीमत
      • साप्ताहिक समीक्षा : लगातार चौथे सप्ताह शेयर बाजार गिराने में प्रमुख रहे तीन कारण
      • राजगीर और पटना में बनेगा साइबर फॉरेंसिक लैब
      • बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी काे मिली जान से मारने की धमकी
      • प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में झारखंड के जिला गुमला का भी किया जिक्र
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version