Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बना रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
    Breaking News

    राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बना रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 19, 2023Updated:October 19, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची नगर निगम और अपोलो हॉस्पिटल, चेन्नई के बीच सब लीज डीड पर हुआ हस्ताक्षर
    रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है, ताकि आम जनता को बेहतर और आधुनिक चिकित्सीय सुविधाएं मिल सके। इसी कड़ी में गुरुवार को रांची स्मार्ट सिटी के एरिया बेस्ड डेवलपमेंट क्षेत्र में अपोलो मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के निर्माण के लिए रांची नगर निगम और अपोलो हॉस्पिटल इंटरप्राइजेज लिमिटेड, चेन्नई के बीच सब लीज डीड पर हस्ताक्षर किया गया।

    सरकार गठन के साथ हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार दे रही विशेष ध्यान
    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था बहुत बेहतर नहीं रही है। ऐसे में वर्ष 2019 में सरकार के गठन के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में लगातार काम हो रहा है। इस कड़ी में सरकारी अस्पतालों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। जांच और इलाज की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। चिकित्सकों एवं पारा मेडिकल कर्मियों की नियुक्तियां हो रही है। निजी क्षेत्र के अस्पताल यहां स्थापित हों, इसके लिए भी लगातार प्रयास हो रहे हैं, ताकि लोगों को बेहतर इलाज के लिए राज्य के बाहर और बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़े।

    15 नवंबर को अस्पताल का भूमि पूजन करने का निर्देश, पहले चरण में ओपीडी की होगी शुरुआत
    मुख्यमंत्री ने अपोलो हॉस्पिटल इंटरप्राइजेज लिमिटेड, चेन्नई प्रबंधन से कहा कि वह इस अपोलो मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल को जल्द से जल्द शुरू करें। इस मौके पर उन्होंने अस्पताल का भूमि पूजन 15 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर करने का निर्देश दिया। अस्पताल प्रबंधन ने मुख्यमंत्री को बताया कि जल्द ही 250 बेड के अस्पताल निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। पहले चरण में यहां ओपीडी की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा । सामान्य चिकित्सक और पारा मेडिकल कमी भी झारखंड के होंगे , जबकि विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी।

    रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे
    मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि अपोलो हॉस्पिटल इंटरप्राइजेज लिमिटेड के साथ यह समझौता विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दे सकेंगे। यहां रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

    45 वर्षों के सब लीज पर दी जा रही जमीन
    रांची के घाघरा में अपोलो हॉस्पिटल के निर्माण के लिए रांची नगर निगम के द्वारा अपोलो हॉस्पिटल इंटरप्राइजेज के साथ 04 सितंबर, 2014 को करारनामा किया गया था लेकिन उक्त भूमि के विषय पर विवाद के वजह से स्थल परिवर्तन करते हुए रांची स्मार्ट सिटी क्षेत्र में अपोलो अस्पताल के लिए भूमि उपलब्ध करने का निर्णय लिया गया। यहां लगभग 2.75 एकड़ भूमि पर हॉस्पिटल निर्माण होगा। इसके लिए जमीन का सब लीज फिलहाल 45 वर्षों के लिया किया जा रहा है, जो भविष्य में कार्य की गुणवत्ता को देखते हुए विस्तारित किया जा सकेगा।

    250 बेड का मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनेगा
    अपोलो हॉस्पिटल इंटरप्राइजेज के द्वारा रांची स्मार्ट सिटी परिसर में लगभग 2.75 एकड़ जमीन में 250 बेड वाले मल्टी सुपर स्पेश्यलिटी हॉस्पिटल का निर्माण किया जाएगा। यहां विशेष रूप से कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपोडिक, गायनोकॉलोजी, जनरल सर्जरी, जनरल मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स, ईएनटी सेवा प्रदान की जायेगी। इसके अलावा इमरजेंसी सेवा, रेडियोलोजी, पैथोलॉजी, डाइटरी सर्विसेस की भी व्यवस्था यहां होगी। अपोलो हॉस्पिटल के द्वारा 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी। हॉस्पिटल के अंदर पार्किंग, फार्मेसी, एटीएम, कैंटीन इत्यादि की व्यवस्था भी रहेगी ।

    डेढ़ लाख लोग सीधे तौर पर होंगे लाभान्वित
    रांची स्मार्ट सिटी परिसर में कई इंस्टीट्यूशंस, स्कूल, कॉलेज, पांच सितारा समेत कई होटल मॉल, ऑफिस तथा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का निर्माण होना है। साथ ही एक मेडिकल कॉलेज का भी निर्माण निर्धारित है। इसके अलावा यहां लगभग 16 हजार आवासीय इकाई होंगे और अनुमानित है कि लगभग डेढ़ लाख की जनसंख्या इस विकसित क्षेत्र में निवास करेगी, जो इस परियोजना से सीधे रूप से लाभान्वित होगी।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, रांची नगर निगम के प्रशासक अमित कुमार, निदेशक सूडा अमित कुमार, रांची स्मार्ट सिटी कारपोरेशन के जीएम राकेश कुमार नंदकुलियार, रांची नगर निगम के सहायक प्रशासक ज्योति कुमार सिंह, आईटी ऑफिसर राजेश कुमार तथा अपोलो हॉस्पिटल इंटरप्राइजेज लिमिटेड, चेन्नई के वाईस प्रेसिडेंट डॉ करण ठाकुर एवं आर्किटेक्चरल कंसलटेंट रोशन जॉन चिरायत मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePM मोदी ने मप्र की जनता के नाम लिखा पत्र, भाजपा शासन में हुए विकास कार्यों का किया जिक्र
    Next Article सवा करोड़ परिवारों को दिसम्बर तक मिलेगा पट्टे की जमीन का मालिकाना हक : योगी
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड शराब घोटाला: छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को एसीबी ने किया गिरफ्तार

      June 19, 2025

      रांची और पटना में नीट पेपर लीक मामले में इडी की छापेमारी

      June 19, 2025

      जलजमाव से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version