Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ग्लोबल मार्केट में जबरदस्त गिरावट, एशियाई बाजार भी टूटे
    Breaking News

    ग्लोबल मार्केट में जबरदस्त गिरावट, एशियाई बाजार भी टूटे

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। अमेरिका समिति दुनिया भर के तमाम बाजारों में बॉन्ड यील्ड बढ़ने के कारण जबरदस्त दबाव की स्थिति बनी हुई है। वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। इसी तरह यूरोपीय बाजार के सूचकांक भी एक प्रतिशत तक टूट कर बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज गिरावट का माहौल बना हुआ है।

    बॉन्ड यील्ड में आई तेजी के कारण ग्लोबल मार्केट पर चौतरफा गिरावट का दबाव बना हुआ है। एसएंडपी 500 इंडेक्स पिछले सत्र के दौरान 1.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,229.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 248.31 अंक यानी 1.87 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 13,059.47 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज 109.25 अंक यानी 0.33 प्रतिशत गिर कर 32,891.14 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार गिरावट का माहौल बना रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.54 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,470.16 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 1.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,997.05 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 162 अंक यानी 1.07 प्रतिशत टूट कर 15,085.21 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशिया के बाजार भी आज गिरावट का शिकार हो चुके हैं। एशिया के 9 बाजारों में से 8 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि चीन में छुट्टी होने की वजह से शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में कारोबार नहीं हो रहा है। गिफ्ट निफ्टी अभी तक के कारोबार में 0.12 प्रतिशत टूट कर 19,428 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,442.42 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    निक्केई इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 670.116 अंक यानी 2.15 प्रतिशत लुढ़क कर 30,567.78 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स भी 2.29 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,408.71 अंक तक गिर गया है। हैंग सेंग इंडेक्स भी अभी तक के कारोबार में 179.61 अंक यानी 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,151.61 अंक के स्तर तक पहुंच गया है। इसी तरह स्ट्रेट टाइम्स इंडेक्स 1.40 प्रतिशत का गोता लगा कर 3,147.52 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा ताईवान वेटेड इंडेक्स 187.65 अंक यानी 1.14 प्रतिशत टूट कर 16,266.69 अंक के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा है, जबकि जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 1.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,861.84 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअदाणी ग्रुप बन रहा ग्लोबल लीडर, अबू धाबी के आईएचसी ने एईएल में अपने निवेश को बढ़ाया
    Next Article वैश्विक दबाव के कारण लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट
    azad sipahi

      Related Posts

      घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार गिरावट से सोना और चांदी की घटी कीमत

      July 27, 2025

      साप्ताहिक समीक्षा : लगातार चौथे सप्ताह शेयर बाजार गिराने में प्रमुख रहे तीन कारण

      July 27, 2025

      सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना और चांदी की कीमत घटी

      July 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार गिरावट से सोना और चांदी की घटी कीमत
      • साप्ताहिक समीक्षा : लगातार चौथे सप्ताह शेयर बाजार गिराने में प्रमुख रहे तीन कारण
      • राजगीर और पटना में बनेगा साइबर फॉरेंसिक लैब
      • बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी काे मिली जान से मारने की धमकी
      • प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में झारखंड के जिला गुमला का भी किया जिक्र
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version