Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»इजरायल-फिलिस्तीन जंग के बीच पाकिस्तान से लगी पश्चिमी सीमा हाई अलर्ट पर
    Breaking News

    इजरायल-फिलिस्तीन जंग के बीच पाकिस्तान से लगी पश्चिमी सीमा हाई अलर्ट पर

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 10, 2023Updated:October 10, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – पश्चिम एशियाई देशों के सीधे हस्तक्षेप के बाद क्षेत्र में तेजी से बदल रही हैं परिस्थितियां
    – पीएम मोदी ने नेतन्याहू को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में समर्थन का आश्वासन दिया

    नई दिल्ली। इजरायल और फिलिस्तीन के बीच चल रहे युद्ध के बीच भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के साथ लगी राजस्थान की पश्चिमी सीमा पर उच्चतम स्तर का अलर्ट रखा है। हमास के हमलों में पश्चिम एशियाई देशों के सीधे हस्तक्षेप के बाद क्षेत्र में तेजी से परिस्थितियां बदल रही हैं, इसलिए इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से 41 मिनट लंबी बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में समर्थन का आश्वासन दिया।

    सूत्रों का कहना है कि दुनिया के 2 शीर्ष नेताओं ने सोमवार की रात प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत की, लेकिन मीडिया को इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है। आज दिन में इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी को टेलीफोन कर उन्हें गाजा पट्टी से हमास आतंकियों के हमले के बाद छिड़े युद्ध से जुड़े वर्तमान हालात से अवगत कराया। नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत में कहा कि हमास के हमलों में पश्चिम एशियाई देश की सीधी संलिप्तता के बाद क्षेत्र में चीजें तेजी से बदल रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद एक्स पोस्ट पर बताया कि उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री को कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में समर्थन का आश्वासन दिया है।

    हमास आतंकवादियों पर इजरायली सेना और वायुसेना के हमले बढ़ने के बाद राजस्थान से लगे पूरे सीमावर्ती क्षेत्र में हाई अलर्ट है। सीमा पर अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया गया है। सूत्रों ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जरिए सीमा पार हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है और सीमा चौकियों के पास पीछे से गश्त भी की जा रही है। सीमा पार हिस्से में भी गतिविधियां बढ़ी हैं, क्योंकि पाकिस्तान की सीमा चौकियों पर कर्मियों की संख्या में वृद्धि देखी गई है। सीमा पर ऊंट, वाहनों और पैदल गश्त बढ़ा दी गई है। मुख्यालय से अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को सीमा पर भेजा गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleए-हेल्प प्रोग्राम के जरिये झारखंड के गांवों में आर्थिक स्वावलंबन लाने में मदद मिलेगी : मंत्री
    Next Article केंद्रीय एजेंसियों का प्रवक्ता बनकर घूम रहे हैं भाजपा के नेता : विनोद पांडेय
    azad sipahi

      Related Posts

      उज्जैन में आज निकलेगी भगवान महाकाल की श्रावण मास की तीसरी सवारी

      July 28, 2025

      मनसा देवी हादसे पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया

      July 27, 2025

      गुजरात के कई शहरों में भारी बारिश, मुख्यमंत्री पहुंचे स्टेट इमरजेंसी कंट्रोल रूम

      July 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऋषभ पंत ओवल टेस्ट से बाहर, जगदीशन को मिला मौका
      • यूएफा विमेंस यूरो 2025: इंग्लैंड ने पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को हराकर खिताब जीता
      • उज्जैन में आज निकलेगी भगवान महाकाल की श्रावण मास की तीसरी सवारी
      • केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
      • अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच हुआ व्यापक टैरिफ समझौता, व्यापार युद्ध टला
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version