Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य» बिहार सशस्त्र पुलिस के जवानों को लेकर जा रही बस पलटी, 29 जवान घायल
    राज्य

     बिहार सशस्त्र पुलिस के जवानों को लेकर जा रही बस पलटी, 29 जवान घायल

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बलिया। जनपद में बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस के 18वीं बटालियन की ई-कंपनी के जवानों को लेकर जा रही एक बस मंगलवार रात्रि बैरिया थाना के चांद दियर के पास हादसे का शिकार हो गई। बस पलटने से उसमें सवार 29 जवान घायल हो गए। सभी को स्थानीय पुलिस की मदद से पहले सोनबरसा सीएचसी और फिर दस जवानों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। एसपी विक्रांत वीर ने भी घायल जवानों का हालचाल लिया है।

    पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि बिहार पुलिस के सशस्त्र बलों के जवान शांति व्यवस्था ड्यूटी दीपावली व छठ के लिए डेहरी आन सोन रोहतास से प्राइवेट बस से सिवान के लिए जा रहे थे। जवान दो बसों और एक ट्रक में सवार थे। मंगलवार की रात करीब साढ़े बारह बजे बैरिया क्षेत्रान्तर्गत चांद दियर पेट्रोल पंप के पास एक बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 29 जवान घायल हो गए। दस जवानों को उपचार के लिए सदर अस्पताल बलिया रेफर कर दिया गया। बाकी 19 जवानों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा बैरिया में चल रहा है। सभी जवानों की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल में उपचाराधीन जवानों तथा संबंधित डॉक्टर से जिला अस्पताल में मौके पर जाकर भी बात की है। घायल जवानों के मदद के लिए जिला पुलिस को भी लगा दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदीपोत्सव पर अलौकिक आभा की अनुभूति करा रही अयोध्या
    Next Article जनता के विकास और झारखंड की मजबूती के लिए कांग्रेस की जीत जरूरी : बंधु तिर्की
    shivam kumar

      Related Posts

      एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

      July 6, 2025

      डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल

      July 6, 2025

      छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version