Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, January 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»जनता के विकास और झारखंड की मजबूती के लिए कांग्रेस की जीत जरूरी : बंधु तिर्की
    झारखंड

    जनता के विकास और झारखंड की मजबूती के लिए कांग्रेस की जीत जरूरी : बंधु तिर्की

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 30, 2024Updated:October 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मांडर। झारखंड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य और झारखंड कांग्रेस की चुनाव आचार संहिता समिति के अध्यक्ष बंधु तिर्की ने 30 अक्टूबर को आयोजित जनसंपर्क अभियान को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा है कि पिछले 5 साल में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की गठबंधन सरकार ने झारखंड के लोगों के विकास के लिए अभूतपूर्व काम किया है। अबकी बार भी झारखंड के लोगों की भावना कांग्रेस के साथ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है क्योंकि न केवल वे बल्कि मांडर की जनता भी इस बात को जानती है कि सभी लोगों विशेषकर आदिवासियों एवं मूलवासियों के विकास और झारखंड की मजबूती के लिए कांग्रेस की जीत बहुत अधिक जरूरी है।

    हेमंत सरकार ने जनहित के लिए अनेक योजनाओं को जमीन पर उतारा
    मांडर विधानसभा क्षेत्र के देवगांव पंचायत के ताबेरकला, ताबेर खुद, सहेदा, तिलई, पोला एवं सकरपुर, लतरातु पंचायत के लतरातु (डुमर झरिया), ददगो, दारनदा, नावाटोली एवं बलांदु और महुगांव पंचायत के महुगांव, जामाकेल, उड़ीकेल, तापकारा, टांगरकेला, गुदगुद एवं बुढ़नी बरटोली में सघन जनसंपर्क अभियान के दौरान आम ग्रामीणों को संबोधित करते हुए तिर्की ने कहा कि हेमंत सरकार ने जनहित के लिए अनेक योजनाओं को युद्ध स्तर पर जमीन पर उतारा। इसके साथ ही सरकार ने इसका फायदा भी ग्रामीणों तक पहुंचाया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि चुनाव में इंडिया गठबंधन की प्रचंड जीत सुनिश्चित है और उसके बाद हर महिला के खाते में हर वर्ष सरकार 1 लाख रुपये देगी।

    ग्रामीणों ने लिया कांग्रेस की नीति के साथ होने का संकल्प
    इस दौरान जनसंपर्क अभियान में उपस्थित ग्रामीणों ने यह संकल्प लिया कि वे कांग्रेस की नीति के साथ हैं और कांग्रेस प्रत्याशी को ही जितायेंगे। क्योंकि इससे न केवल राष्ट्र बल्कि झारखंड भी मजबूत होगा, साथ-साथ आम जनता की भलाई एवं उसके विकास के लिए भी यह जरूरी है। इस सघन जनसंपर्क अभियान में कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article बिहार सशस्त्र पुलिस के जवानों को लेकर जा रही बस पलटी, 29 जवान घायल
    Next Article देवघर एसपी को हटाये जाने पर भड़के हेमंत सोरेन, कहा- दलित, आदिवासियों से भाजपा को है परेशानी
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड शराब घोटाला: एसीबी ने नवीन केडिया को किया गिरफ्तार

      January 8, 2026

      शहर में बढ़ती चोरी और आपराधिक घटनाओं पर जदयू ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

      January 8, 2026

      गणतंत्र दिवस को लेकर उपायुक्‍त ने तैयारियां करने का दिया निर्देश

      January 8, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने वित्त मंत्री से की मुलाकात, बजट 2026–27 में शिक्षा क्षेत्र को लेकर जताया भरोसा
      • 10 जनवरी से 25 फरवरी तक पूरे बिहार में “मनरेगा बचाओ संग्राम”अभियान की तहत होगा आंदोलन : राजेश राम
      • झारखंड शराब घोटाला: एसीबी ने नवीन केडिया को किया गिरफ्तार
      • शहर में बढ़ती चोरी और आपराधिक घटनाओं पर जदयू ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन
      • ममता बनर्जी सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री : तापस राय
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version