Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»स्वच्छता अभियान के 10 वर्ष पूरे, प्रधानमंत्री ने बताया बेहतर स्वच्छता सुविधाएं सुनिश्चित करने का प्रयास
    देश

    स्वच्छता अभियान के 10 वर्ष पूरे, प्रधानमंत्री ने बताया बेहतर स्वच्छता सुविधाएं सुनिश्चित करने का प्रयास

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को महात्मा गांधी की जयंती पर ‘स्वच्छता अभियान’ से जुड़े कार्यक्रम में भाग लिया। आज ही के दिन 10 वर्ष पूर्व 2014 में उन्होंने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ की शुरुआत की थी।

    प्रधानमंत्री मोदी ने सुबह राजघाट पर जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और बाद में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की समाधि स्थल विजय घाट पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में एक स्कूल में आयोजित स्वच्छता अभियान में श्रमदान भी किया। प्रधानमंत्री ने स्कूली बच्चों के साथ झाड़ू लगाई।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान के 10 वर्ष पूरे होने की सराहना की और एक एक्स पोस्ट में कहा कि यह अभियान भारत को स्वच्छ बनाने और बेहतर स्वच्छता सुविधाएँ सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण सामूहिक प्रयास है। वे उन सभी को सलाम करते हैं, जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने के लिए काम किया है।

    स्कूली बच्चों के साथ स्वच्छता अभियान में भागीदारी पर उन्होंने कहा कि वे आज अपने युवा साथियों के साथ स्वच्छता अभियान का हिस्सा बने। उनका सभी से आग्रह है कि वे आज अपने आसपास स्वच्छता से जुड़ी मुहिम का हिस्सा जरूर बनें। लोगों की इस पहल से ‘स्वच्छ भारत’ की भावना और मजबूत होगी।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसके बाद विज्ञान भवन, नई दिल्ली में 155वीं गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत दिवस 2024 कार्यक्रम में भाग लिया। स्वच्छता ही सेवा 2024 की थीम ‘स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’ है। इस दौरान उन्होंने 9600 करोड़ रुपये से अधिक की कई स्वच्छता और सफाई परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया। इसमें अमृत और अमृत 2.0, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन और गोबरधन योजना के तहत परियोजनाएं शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleईरान-इजरायल संघर्ष को देखते हुए भारत सरकार ने नागरिकों को जारी किया यात्रा परामर्श
    Next Article आजादी की लड़ाई में खादी ने बहुत बड़ी भूमिका निभाईः नड्डा
    shivam kumar

      Related Posts

      नयी जीएसटी व्यवस्था लागू होने से जीडीपी में बढ़ोतरी के साथ ही अर्थव्यवस्था मजबूत होगी : योगी आदित्यनाथ

      September 18, 2025

      आधारहीन आरोप लगाना राहुल गांधी की आदतः अनुराग ठाकुर

      September 18, 2025

      कृषि मशीनरी पर जीएसटी सुधारों को लेकर कृषि मंत्री शिवराज चौहान कल करेंगे बैठक

      September 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • वोट चोरी पर कांग्रेस का हमला, दलित-आदिवासियों को बताया टारगेट
      • झारखंड में अवैध खनन व बालू माफियाओं का है बोलबाला : अरुण सिंह
      • पलामूः ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली के आरोप में दरोगा निलंबित, पूरे थाने के जवान बदले
      • आतंकी असहर को बोकारो लेकर आई दिल्ली स्पेशल सेल की टीम
      • नयी जीएसटी व्यवस्था लागू होने से जीडीपी में बढ़ोतरी के साथ ही अर्थव्यवस्था मजबूत होगी : योगी आदित्यनाथ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version