Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»इतिहास के पन्नों में 24 अक्टूबरः “कॉमन मैन” के संघर्ष को जुबां दी
    अन्य खबर

    इतिहास के पन्नों में 24 अक्टूबरः “कॉमन मैन” के संघर्ष को जुबां दी

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अपने कार्टून के जरिए आम लोगों के संघर्ष, जीवन की उदासी व खुशी को दर्शाते हुए राजनीतिक विद्रूपता को गहरे तक झकझोरने वाले आरके लक्ष्मण के नाम से मशहूर रासीपुरम कृष्णस्वामी लक्ष्मण का जन्म 24 अक्टूबर 1921 को मैसूरू में हुआ था। उन्हें द कॉमन मैन नामक उनकी रचना और कार्टून शृंखला “यू सैड इट” के लिए जाना जाता है। उन्होंने आम आदमी की पीड़ा को न केवल महसूस किया बल्कि उसे रेखाचित्रों के माध्यम से उसे सामाजिक सरोकारों से जोड़ा। आरके लक्ष्मण ने स्थानीय समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में अंशकालिक कार्टूनिस्ट के तौर पर अपने करिअर की शुरुआत की थी। उन्होंने पहला पूर्णकालिक कार्य मुम्बई में द फ्री प्रेस जर्नल में राजनीतिक कार्टूनिस्ट के रूप में आरम्भ किया था। उसके बाद उन्होंने द टाइम्स ऑफ़ इंडिया में कार्य करना आरम्भ कर दिया और कॉमन मैन के किरदार ने उन्हें प्रसिद्धि दी। पद्म विभूषण, पद्म भूषण और रमन मैग्सेसे जैसे कई बड़े पुरस्कारों से सम्मानित आरके लक्ष्मण का 26 जनवरी 2015 को पुणे में 94 साल की उम्र में निधन हो गया।

    अन्य अहम घटनाएंः

    1577- चौथे सिख गुरु रामदास ने अमृतसर शहर की स्थापना की, शहर का नाम अमृत सरोवर के नाम पर रखा गया।

    1579- जेसुइट पादरी एसजे थामस भारत आने वाला पहला अंग्रेज,पुर्तग़ाली नौका से गोवा पहुंचा।

    1605- मुग़ल शासक जहाँगीर ने आगरा में गद्दी संभाली।

    1945- द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति के एक महीने बाद ही विश्व में शांति कायम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) की स्थापना की गई।

    1946- रॉकेट द्वारा पहली बार धरती का अंतरिक्ष से चित्र लिया गया।

    1947- जम्मू-कश्मीर पर पाकिस्तानी कबाइलियों का हमला।

    1948- बर्नार्ड बारूक ने सीनेट युद्ध की जांच समिति के समक्ष भाषण में पहली बार ‘शीत युद्ध’ शब्द का इस्तेमाल किया।

    1975- बंधुआ मजदूर प्रथा को समाप्त करने के लिए अध्यादेश लाया गया और अगले दिन से यह प्रभाव में आ गया।

    1982- सुधा माधवन मैराथन में दौड़ने वाली पहली महिला एथलीट बनी।

    1984- कोलकाता में एस्प्लेनेड और भवानीपुर के बीच पहली मेट्रो ट्रेन (भूमिगत ट्रेन) शुरू।

    2000- दक्षिण कोरिया द्वारा लम्बी दूरी की मिसाइलों का परीक्षण न करने की घोषणा।

    2001- नासा के 2001 मार्स ओडिसी अंतरिक्ष यान ने सफलतापूर्वक मंगल ग्रह के चारों ओर कक्षा में प्रवेश किया।

    2004- ब्राजील ने अंतरिक्ष में पहला सफल राकेट परीक्षण किया।

    2005- न्यूजीलैंड-भारत नया हवाई सेवा समझौता करने पर सहमत।

    जन्म

    1974- अनुराग ठाकुर- जाने-माने भाजपा नेता।

    1972- मल्लिका शेरावत- हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री।

    1940- कृष्णास्वामी कस्तूरी रंगन- भारत के प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक।

    1936- संजीव चट्टोपाध्याय- बांग्ला भाषा के उपन्यासकार तथा लघु कथाकार थे।

    1921- आर.के. लक्ष्मण- सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट।

    1915- जीवन- हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे।

    1914- लक्ष्मी सहगल- स्वतंत्रता सेनानी और समाज सेविका।

    1911- अशोक मेहता- भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक।

    1884- प्रेमनाथ डोगरा- जम्मू-कश्मीर के नेता थे।

    1775- बहादुर शाह ज़फ़र- मुग़ल साम्राज्य के अंतिम बादशाह।

    निधन

    2000- सीताराम केसरी- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञों में से एक।

    2005- टी.एस.मिश्रा- असम के भूतपूर्व राज्यपाल थे।

    2006- धरमपाल- गांधीवादी विचारक, इतिहासकार एवं दार्शनिक।

    2013- मन्ना डे- लोकप्रिय पार्श्व गायक जिन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

    2017- गिरिजा देवी- प्रसिद्ध ठुमरी गायिका थीं।

    1991- इस्मत चुग़ताई- भारत की प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार।

    1954- रफ़ी अहमद क़िदवई- स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ।

    महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    विश्व विकास सूचना दिवस

    विश्व पोलियो दिवस

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरिहाईशी इलाके में भंडारण कर रखे लाखों रुपये के पटाखे जब्त
    Next Article झारखंड के चुनावी मैदान में इस बार दिखेंगी अधिक महिलाएं
    shivam kumar

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • श्रावणी मेला 2025 : देवघर प्रशासन ने जारी की प्रसाद सामग्री की दरें, अधिक वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई
      • राज्यपाल ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी ली
      • बिहार में इस बार का बड़ा सवाल: कौन बनेगा सिकंदर
      • भारत-घाना संबंधों को मिली नई ऊंचाई, प्रधानमंत्री मोदी को वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया
      • पिछले तीन वर्षों में झारखंड में इस बार अधिक हो रही बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version