Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»उपचुनाव के बाद इस चुनाव में भी रिकार्ड मतों से होगी जीत, जनता का है आशीर्वाद : सुनीता चौधरी
    झारखंड

    उपचुनाव के बाद इस चुनाव में भी रिकार्ड मतों से होगी जीत, जनता का है आशीर्वाद : सुनीता चौधरी

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 28, 2024Updated:October 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नामांकन के दौरान सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी और मनीष जायसवाल रहे साथ
    रामगढ़। रामगढ़ विधानसभा सीट से आजसू उम्मीदवार सुनीता चौधरी ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, विधायक लंबोदर महतो मौजूद थे।

    नामांकन करने के बाद सुनीता चौधरी ने कहा कि उपचुनाव उन्होंने भारी बहुमत से जीता था। इस बार के चुनाव में वह रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगी। जनता का आशीर्वाद उन्हें मिला है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षो में उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के मुद्दों पर कई अहम कदम उठाए हैं। जनता के बीच उनके द्वारा किया गया काम सेवा-भाव को उजागर कर रहा है। इससे पहले उनके पति चंद्र प्रकाश चौधरी भी यहां से विधायक और मंत्री रहे हैं। उन्होंने भी इस पूरे इलाके में विकास की गंगा बहाई है। रामगढ़ की जनता इन सारे मुद्दों पर अपना विचार बन चुकी है। इस बार उन्हें पूरा विश्वास है कि वह रिकॉर्ड मतों से अपना जीत दर्ज करेगी।

    जीत में नहीं है बाधा, बनेगी एनडीए की सरकार : चंद्र प्रकाश चौधरी
    पत्नी सुनीता चौधरी के नामांकन करने के बाद गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने झारखंड में एनडीए की सरकार बनाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि रामगढ़ विधानसभा सीट से जीत में कोई बाधा नहीं है। यहां की जनता का विश्वास उन पर बना हुआ है। इस बार पूरे झारखंड में परिवर्तन की लहर है। हेमंत सोरेन की सरकार इस बार हटेगी और भाजपा-आजसू के गठबंधन के तहत सरकार बनेगी। सरकार के खिलाफ जनता में नाराजगी है। जनता एक बार फिर एनडीए का मौका देगी।

    विकास और विश्वास के साथ दर्ज होगी जीत : मनीष जायसवाल
    सुनीता चौधरी के नामांकन में हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि विकास और विश्वास के साथ रामगढ़ विधानसभा सीट से सुनीता चौधरी की जीत होगी। रामगढ़ विधानसभा में चंद्र प्रकाश चौधरी को विकास पुरुष की संज्ञा दी गई है। इसका मतलब साफ है कि यहां कोने-कोने में यदि विकास हुआ है तो उसके पीछे चंद्र प्रकाश चौधरी का हाथ है। हेमंत सोरेन सरकार ने युवाओं, महिलाओं और समाज के हर वर्ग को ठगने का काम किया है। रोजगार का मुद्दा हो विकास का मुद्दा हो। आरक्षण का मुद्दा हो या फिर महिलाओं की सुरक्षा का। हर मुद्दे पर हेमंत सोरेन की सरकार विफल रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article4037 करोड़ घोटाला केस में इडी की बड़ी कार्रवाई, झारखंड समेत 5 राज्यों में 503 करोड़ की संपत्ति किया अटैच
    Next Article पूर्व विधायक संजीव सिंह को बेल देने से हाइकोर्ट का इनकार
    shivam kumar

      Related Posts

      सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश

      May 17, 2025

      नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी की उपस्थिति पर संशय

      May 17, 2025

      राज्यपाल ने जेपीएससी के रिजल्ट प्रकाशन का दिया निर्देश

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version