Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सुजीत कुमार को लेकर बाबूलाल का सीएम हेमंत से सवाल: सात दिनों से बगैर कानूनी प्रक्रिया के एडवोकेट को पुलिस हिरासत में क्यों रखा है?
    Top Story

    सुजीत कुमार को लेकर बाबूलाल का सीएम हेमंत से सवाल: सात दिनों से बगैर कानूनी प्रक्रिया के एडवोकेट को पुलिस हिरासत में क्यों रखा है?

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 14, 2024Updated:October 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन से एडवोकेट सुजीत कुमार के मामले में जवाब मांगा है। बाबूलाल के मुताबिक वकील सुजीत झारखंड में जमीन घोटाले से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा जमीन कारोबारी संजीव पांडेय और कुछ अंचल अधिकारियों के संदर्भ में भी सीएम से उनके कुछ सवाल हैं। एक्स पर पोस्ट कर बाबूलाल ने सीएम से पूछा है कि सुजीत कुमार को पिछले सात दिनों से बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के रांची पुलिस ने हिरासत में क्यों रखा है और क्या मामले को दबाने की कोशिश हो रही है? अगर यह सच नहीं है, तो जब उन्होंने कुछ दिन पहले यह सवाल उठाया था, तो रांची पुलिस की ओर से कोई खंडन क्यों नहीं आया?

    https://x.com/yourBabulal/status/1845690939374780500

    बाबूलाल के मुताबिक, अब तक की जानकारी के अनुसार, यह सामने आया है कि अंचल अधिकारियों ने करोड़ों रुपये इस दलाल वकील को दिये हैं। तो सवाल उठता है कि अंचल अधिकारियों के पास इतनी बड़ी राशि आयी कहां से? क्या यह उनके द्वारा लगाये गये आरोपों की पुष्टि नहीं करता कि झारखंड में खासकर राजधानी रांची में अरबों रुपये का जमीन घोटाला हुआ है? अगर अंचल अधिकारियों ने केस मैनेज करने के नाम पर करोड़ों रुपये एक दलाल को दिये, तो आपकी सरकार ने अब तक किसी अंचल अधिकारी को गिरफ्तार क्यों नहीं किया? बाबूलाल ने सवाल करते यह भी पूछा है कि क्या वजह है कि रांची पुलिस द्वारा सात दिनों तक मामले को गोल-गोल घुमाने के बाद अब इसे सीआइडी या एसीबी को सौंपने की तैयारी हो रही है, ताकि मामले को आराम से लंबे समय तक लटकाया-भटकाया जा सके? क्या यह सही नहीं है कि इस पूरे मामले को एक नया मोड़ देकर दोषी बेईमान अफसरों को बचा लेने की साजिश रची जा रही है? बाबूलाल ने सीएम की मंशा को लेकर आशंका जाहिर करते कहा है कि हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री हैं। गृह मंत्रालय उनके पास है। इतने बड़े घोटाले के मामले में सीएम की खामोशी को कैसे समझा जाये? बाबूलाल ने उम्मीद जताते कहा है कि उनके सवालों पर सीएम की स्पष्ट प्रतिक्रिया सामने आयेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआलिया भट्ट की ‘जिगरा’ का पहले दिन नहीं रहा कोई खास कलेक्शन
    Next Article रांची से चाइबासा तक इडी की दबिश: मंत्री के भाई-पीएस, आइएएस अधिकारी समेत 20 जगह रेड
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version