Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रांची से चाइबासा तक इडी की दबिश: मंत्री के भाई-पीएस, आइएएस अधिकारी समेत 20 जगह रेड
    Jharkhand Top News

    रांची से चाइबासा तक इडी की दबिश: मंत्री के भाई-पीएस, आइएएस अधिकारी समेत 20 जगह रेड

    SUNIL SINGHBy SUNIL SINGHOctober 14, 2024Updated:October 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जल जीवन मिशन में कथित घोटाले से जुड़ा है मामला
    -कई इंजीनीयरों के यहां भी पहुंची इडी की टीम
    -सारे दिन कागजात को खंगाला, जब्त किये कई दस्तावेज
    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची/चाइबासा। झारखंड में चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने एक बार फिर दबिश बढ़ा दी है। यह दबिश जल जीवन मिशन से जुड़े तथाकथित घोटाले से संबंधित बताया जा रहा है। सोमवार को इडी की टीम रांची से चाइबासा तक एक साथ 20 जगहों पर पहुंची। इडी ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई और पीएस, आइएएस मनीष रंजन और उनकी बहन समेत कई इंजीनीयरों के घरों पर रेड डाली। उनके यहां इडी ने सारे कागजात समेत अन्य समानों को खंगाला। इस क्रम में संदिग्ध दस्तावेजों को जब्त किया है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार इडी की टीम अहले सुबह हेमंत सोरेन सरकार के पेयजल और स्वच्छता विभाग मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई विनय ठाकुर, पीएस हरेंद्र सिंह, आइएएस मनीष रंजन और उनके रिश्तेदार और बिल्डर, कारोबारी और इंजीनियरों के यहां पहुंची। रांची में मोरहाबादी के हरिहर सिंह रोड, रातू रोड में इंद्रपुरी और चाइबासा में मधु बाजार और अमला टोला इलाके में छापेमारी हुई। चाइबासा के निवासी वेदांत खिरवाल नामक कारोबारी के आवास पर भी छापेमारी हुई। रांची के इंद्रपुरी में भी एक कारोबारी के घर पर छापेमारी हुई है। वहीं, इडी संतोष रंजन के घर पहुंची है। उन्हें 23 करोड़ की अवैध निकासी के मामले में पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार किया था। संतोष रंजन पेयजल विभाग में अनुबंधकर्मी के तौर पर कार्यरत था। इडी की टीम संतोष से जेल के अंदर भी पूर्व में पुछताछ कर चुकी है। चर्चा है कि इसी मामले को आधार बना कर इडी छापेमारी कर रही है।

    जिन-जिन लोगों के ठिकानों पर इडी ने दबिश दी
    – हरेंद्र कुमार : 56 सेट डोरंडा, क्वार्टर नंबर 118/24 ।
    – विनय कुमार ठाकुर (मंत्री के भाई) टोला, एक्सिस बैंक के पास, चाइबासा अमला।
    -आइएएस मनीष रंजन के जवाहर नगर कांके, उनकी बहन के आवास: हरिहर सिंह रोड स्थित शिवेश्वरी इंक्लेव ब्लाक-बी।
    – निरंजन कुमार (क्षेत्रीय मुख्य अभियंता): बंसल प्लाजा, फ्लैट नंबर इ-402, ओल्ड हजारीबाग।
    -प्रभात कुमार सिंह (मुख्य अभियंता, सीडीओ) : रातू रोड स्थित सरकारी आवास:
    – चंद्रशेखर (कार्यपालक अभियंता) चंद्र कला आपार्टमेंट, फ्लैट नंबर 301, विकास नगर, रोड नंबर-2, हेसाग, हरमू हाउसिंग कॉलोनी, सहजानंद चौक के पास।
    -राधे श्याम रवि (कार्यपालक अभियंता) : सुंडिल, कमड़े, रातू।
    -रघुनंदन प्रसाद शर्मा (पूर्व मुख्य अभियंता) : विजया गार्डन, बारिडीह कॉलोनी, जमशेदपुर।
    – विजय अग्रवाल : रातू रोड, रांची।
    -संतोष कुमार (निलंबित रोकड़पाल) : जग्गी कंपाउंड, गोसाईं टैंक रोड, अपर चुटिया।
    -मनोज कुमार : ग्रीन व्यू हाइट्स, डी-1002, लालू खटाल रोड, बरियातू।
    -संजय कुमार सिंह, बोधराज इंक्लेव, फ्लैट नंबर इ-1, अनंतपुर, डोरंडा रांची।
    -सुनील कुमार सिन्हा : सार्थक रिजेंसी, फ्लैट नंबर एचडी 308, पीस रोड, बीआइटी एक्सटेंशन के पीछे।
    -मानस कुमार : खेमका रिजेंसी, फ्लैट नंबर 4बी, ब्लॉक-ए, कांके रोड रांची।
    -विभोर सिंघानियां कंचन विला आपार्टमेंड, फ्लैट नंबर 4ए, कांके रोड, लेक एवेन्यू, रिलायंस मार्ट के पास
    -वेदांत खिरवाल : सदर बाजार चाइबासा

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुजीत कुमार को लेकर बाबूलाल का सीएम हेमंत से सवाल: सात दिनों से बगैर कानूनी प्रक्रिया के एडवोकेट को पुलिस हिरासत में क्यों रखा है?
    Next Article भाजपा सांसद कालीचरण सिंह से रिम्स में मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ली स्वास्थ्य की जानकारी
    SUNIL SINGH

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version