Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»बांग्लादेश ने भारत सहित विभिन्न देशों से अपने 5 राजनयिकों को वापस बुलाया
    दुनिया

    बांग्लादेश ने भारत सहित विभिन्न देशों से अपने 5 राजनयिकों को वापस बुलाया

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ढाका। बांग्लादेश की अंतिम सरकार ने बुधवार को अहम फैसला लेते हुए विभिन्न देशों से अपने पांच राजनयिकों को तुरंत ढाका लौटने को कहा है। इन राजनियकों में भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त मुस्तफिरजुर रहमान भी शामिल हैं, जो अगले कुछ माह बाद रिटायर होने वाले हैं। वापस बुलाए गए राजनयिकों का काम संतोषजनक नहीं माना गया है।

    बांग्लादेश विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त के साथ-साथ न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के स्थायी प्रतिनिधि और ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम और पुर्तगाल के राजदूतों को वापस बुलाया गया है। जिन राजनयिकों को वापस बुलाया गया है, वे राजनीतिक नियुक्ति नहीं थे। जुलाई 2022 में मुस्तफिजुर रहमान भारत के लिए बांग्लादेश के उच्चायुक्त नियुक्त किए गए थे। दोनों देशों के संबंधों की मजबूती में उनकी खासी भूमिका मानी जाती है। भारत के हाई कमिश्नर नियुक्त किए जाने से पहले मुस्तफिजुर रहमान जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र के स्थायी प्रतिनिधि और स्विट्जरलैंड और सिंगापुर में बांग्लादेश के राजदूत रह चुके हैं।

    भारत के संदर्भ में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का यह फैसला इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस समय भारत-बांग्लादेश संबंधों में कड़वाहट महसूस की जा रही है। 5 अगस्त को शेख हसीना सरकार के तख्तापलट, भारत में हसीना को शरण और उसके बाद हिंदुओं सहित देश के अल्पसंख्यकों पर जिस तरह हमले हुए उससे दोनों देशों के संबंध निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। रही-सही कसर अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद युनूस के इस बयान ने पूरी कर दी कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले धार्मिक नहीं बल्कि राजनीतिक हैं। हालांकि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने पिछले महीने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बैठक की कोशिश की। लेकिन भारतीय पक्ष इस बैठक को लेकर अनिच्छुक था, जिससे बैठक नहीं हुई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल, भारत और बांग्लादेश के बीच आज होगा त्रिपक्षीय विद्युत व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर
    Next Article नेपाल में फिर हो रही है भारी बारिश, कोशी और बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब
    shivam kumar

      Related Posts

      हार्वर्ड विवि में अब नहीं पढ़ सकेंगे विदेशी छात्र, ट्रंप प्रशासन ने प्रवेश देने का अधिकार छीना

      May 23, 2025

      यमन से इजराइल पर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल, तेल अवीव में बजे सायरन

      May 23, 2025

      नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर पौडेल की नियुक्ति को सुप्रीम में दी चुनौती

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version