Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ईरान-इजरायल तनाव से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट
    बिजनेस

    ईरान-इजरायल तनाव से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव का असर गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार पर भी साफ-साफ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत बड़ी गिरावट के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलने के बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने से रिकवरी का रुख बनता हुआ नजर आया, लेकिन पहले 20 मिनट के कारोबार के बाद ही एक बार फिर बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से शेयर बाजार लुढ़कता चला गया। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 1.02 प्रतिशत और निफ्टी 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती 1 घंटे के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से जेएसडब्ल्यू स्टील, ओएनजीसी, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 2.39 प्रतिशत से लेकर 0.67 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर आयशर मोटर्स, बीपीसीएल, एशियन पेंट्स, श्रीराम फाइनेंस और टाटा मोटर्स के शेयर 4.15 प्रतिशत से लेकर 2.40 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,410 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 681 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1729 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 5 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 25 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 9 शेयर हरे निशान में और 41 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 1,264.20 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 83,002.09 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारों ने तेज लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। अगले 20 मिनट के कारोबार में ही ये सूचकांक निचले स्तर से 750 अंक से अधिक की रिकवरी करके 83,752.81 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इस ऊंचाई पर पहुंचने के बाद एक बार फिर बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से ये सूचकांक दोबारा लुढ़कने लगा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 868.02 अंक की कमजोरी के साथ 83,398.27 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 344.05 अंक टूट कर 25,452.85 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसके कारण ये सूचकांक पहले 20 मिनट में ही निचले स्तर से करीब 180 अंक की रिकवरी करके 25,639.45 अंक तक पहुंचने में सफल रहा। हालांकि ये तेजी अधिक देर तक टिक नहीं सकी। पहले 20 मिनट के कारोबार के बाद ही बाजार में एक बार फिर बिकवाली का दबाव बढ़ गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक में दोबारा कमजोरी आ गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 267.60 अंक लुढ़क कर 25,529.30 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 33.49 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,266.29 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 13.95 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,796.90 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत, एशिया में भी गिरावट का रुख
    Next Article नवरात्रि के पहले दिन महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

      June 30, 2026

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

      June 30, 2026

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

      June 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • इंडी गठबंधन ने चुनाव आयोग के एसआईआर व अन्य मुद्दों पर प्रधान न्यायाधीश को भेजा पत्र
      • YRF का महा-मास्टरस्ट्रोक: ‘अल्फा’ की रिलीज से पहले मेकर्स ने थियेटर्स के लिए जारी किए कड़े नियम!
      • राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ‘हूल दिवस’ पर सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि
      • अपराध नियंत्रण छोड़ ट्रैफिक चेकिंग में उलझी है पुलिस : कन्हैया सिंह
      • देवघर में आधी रात मां-बेटे की हत्या, एसपी ने जांच तेज करने के दिए निर्देश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version