Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत, एशिया में भी गिरावट का रुख
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत, एशिया में भी गिरावट का रुख

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ईरान और इजरायल के बीच के तनाव की वजह से ग्लोबल मार्केट में गुरुवार को दबाव की स्थिति बन गई है। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र में दबाव में कारोबार करने के बाद सपाट स्तर पर बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान बिकवाली के दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजार में भी आज दबाव बना हुआ है।

    इजरायल और ईरान के बीच बने जंग के माहौल की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक मजबूती के साथ 5,709.54 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 0.08 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 17,925.12 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 108.47 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 42,088.05 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणामों के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,290.86 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.05 प्रतिशत की मामूली मजबूती के साथ 7,577.59 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,164.75 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर दबाव की स्थिति बनी हुई है। एशिया के 9 बाजारों में से सिर्फ 1 सूचकांक मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि 5 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। ताइवान, कोरिया और चीन में छुट्टी होने के कारण ताइवान वेटेड इंडेक्स, कोस्पी इंडेक्स और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में आज कारोबार नहीं हो रहा है। एशियाई बाजारों में से सिर्फ निक्केई इंडेक्स 810.69 अंक यानी 2.14 प्रतिशत की जोरदार मजबूती के साथ 38,619.45 अंक पर पहुंचा हुआ नजर आ रहा है।

    दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 258 अंक यानी 0.99 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 25,772 अंक तक गिर गया है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.18 प्रतिशत लुढ़क कर 3,578.31 अंक तक पहुंचा हुआ है। हैंग सेंग इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट आई है। फिलहाल ये सूचकांक 700.55 अंक यानी 3.22 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 21,743.18 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.51 प्रतिशत फिसल कर 7,525.06 अंक के स्तर तक गिर गया है। इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.09 प्रतिशत टूट कर 1,450.05 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकच्‍चा तेल 74 डॉलर प्रति बैरल के करीब, पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर
    Next Article ईरान-इजरायल तनाव से सहमा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

      June 30, 2026

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

      June 30, 2026

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

      June 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • इंडी गठबंधन ने चुनाव आयोग के एसआईआर व अन्य मुद्दों पर प्रधान न्यायाधीश को भेजा पत्र
      • YRF का महा-मास्टरस्ट्रोक: ‘अल्फा’ की रिलीज से पहले मेकर्स ने थियेटर्स के लिए जारी किए कड़े नियम!
      • राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ‘हूल दिवस’ पर सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि
      • अपराध नियंत्रण छोड़ ट्रैफिक चेकिंग में उलझी है पुलिस : कन्हैया सिंह
      • देवघर में आधी रात मां-बेटे की हत्या, एसपी ने जांच तेज करने के दिए निर्देश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version