Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»इचागढ़ सीट आजसू के खाते में जाने की संभावना पर भाजपा कार्यकर्ता नाराज
    Top Story

    इचागढ़ सीट आजसू के खाते में जाने की संभावना पर भाजपा कार्यकर्ता नाराज

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 17, 2024Updated:October 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। एनडीए में सीटों के बंटवारे से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध सामने आने लगा है। इचागढ़ सीट आजसू के खाते में जाने की संभावना को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुल कर नाराजगी जतायी। इचागढ़ से सैकड़ों की संख्या में पहुंचे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ना केवल प्रदेश कार्यालय के समक्ष नारेबाजी की, बल्कि प्रदेश नेतृत्व से इस तरह का समझौता नहीं करने की अपील भी दी। इस दौरान नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के द्वारा इचागढ़ सीट को आजसू के खाते में नहीं देने की अपील करते हुए इस पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया। इचागढ़ से आये अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आकाश कुमार दास ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान इस विधानसभा सीट से भाजपा के संजय सेठ और रामटहल चौधरी जीतते रहे हैं।

    इचागढ़ की जनता ने भाजपा को यहां मजबूत करने का काम किया है, लेकिन जब वक्त मौका देने का आया है, तो आप मुकर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी फैसला वापस नहीं लेती है, तो इसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ेगा। वहीं भाजपा युवा मोर्चा के विनोद गिरी ने कहा कि इचागढ़ के कार्यकर्ताओं ने भाजपा को जिताने के लिए पूरी तरह से तैयारी कर रखी है। ऐसे में यदि गठबंधन के तहत यह सीट आजसू के खाते में चली जाती है तो इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जायेगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इसका खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ेगा। उनका कहना था कि आजसू के प्रत्याशी ने लोकसभा चुनाव में परोक्ष रूप से भाजपा प्रत्याशी का अंदर अंदर विरोध किया था। इस दौरान नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं को मनाने का दौर जारी रहा। भाजपा प्रदेश कार्यालय में राज्यसभा सांसद आदित्य साहू काफी देर तक नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं को मनाने की कोशिश करते रहे, लेकिन कार्यकर्ता सुनने को तैयार नहीं थे। उनका साफ कहना था कि यदि इचागढ़ सीट आजसू को दी जाती है तो किसी भी सूरत में कैंडिडेट वहां से नहीं जीतेगा। इससे भाजपा को तो नुकसान होगा ही साथ ही एनडीए को इस सीट से हाथ धोना पड़ेगा। यदि भाजपा चुनाव लड़ती है तो इस सीट से निश्चित रूप से भाजपा की जीत होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएक करोड़ की इनामी महिला नक्सली सुजाता तेलगांना से गिरफ्तार, 4 राज्यों के नक्सली हमलों में रही है शामिल
    Next Article सुनील सोरेन और लुईस मरांडी के समर्थक भिड़े, चाकूबाजी में एक कार्यकर्ता घायल
    shivam kumar

      Related Posts

      गिरिडीह में खुलेगी यूनिवर्सिटी, स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर, इंजीनियरिंग कॉलेज: सुदिव्य सोनू

      June 29, 2025

      उपायुक्त ने रांची शहर के वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

      June 29, 2025

      बोकारो इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा हादसा, ब्लास्ट फर्नेस में विस्फोट

      June 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भगदड़, तीन मरे, 50 घायल
      • जनगणना: एक अप्रैल से मकान सूचीकरण, जाति भी पूछी जायेगी
      • मन की बात में मोदी: आपातकाल में लोगों को प्रताड़ित किया गया
      • गिरिडीह में खुलेगी यूनिवर्सिटी, स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर, इंजीनियरिंग कॉलेज: सुदिव्य सोनू
      • मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत को बड़ी जिम्मेदारी, मिलेगी करोड़ों की सैलरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version