Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»संथाल परगना में सुशासन व्यवस्था को मजबूत कर आदिवासियों के अस्तित्व को बचाने आया हूं : चंपाई सोरेन
    Top Story

    संथाल परगना में सुशासन व्यवस्था को मजबूत कर आदिवासियों के अस्तित्व को बचाने आया हूं : चंपाई सोरेन

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -एसपीटी एक्ट का संथाल परगना में खुल्लम-खुल्ला हो रहा उल्लंघन: लोबिन हेंब्रम
    पाकुड़। कोल्हान टाइगर व पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि संथाल परगना में स्वशासन व्यवस्था को मजबूत कर यहां के आदिवासी समाज का अस्तित्व, उनकी संस्कृति, सभ्यता, आबादी और पहचान बचाने के लिए मांझी परगना को जागरूक करने के लिए आया हूं। चंपाई गुरुवार को पाकुड़ में बाजार समिति प्रांगण में आयोजित मांझी परगना महासम्मेलन को संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि जब तक मांझी परगना जागरूक नहीं होंगे तब तक हमारा समाज, गांव ,घर का अस्तित्व और पहचान नहीं बचेगा। आज हमारी संस्कृति, सभ्यता ,भाषा पर कुठाराघात कर हम आदिवासियों के अस्तित्व को मिटाने का साजिश रची जा रही है। बांग्लादेशी घुसपैठी हम आदिवासियों की जमीन को को कब्जा कर हड़पने का काम कर रहे हैं।

    हमारी बहू ,बेटियों के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। अब वक्त आ गया है हमें जागरुक और संगठित होने की जरूरत है। कहा कि हम बहुत जल्द संथाल परगना में बड़ी वैसी बुलाकर यहां के आदिवासियों की हड़पी गई जमीन को उनके हाथों में सौंपने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पाकुड़ में अब तक 12 ऐसे आदिवासी गांव है जहां आदिवासियों का आबादी नगण्य हो गई है ,उन गांव में फिर से आदिवासियों को बसाने का काम करेंगे।महासम्मेलन को बोरियों के पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम ने संबोधित करते हुए कहा कि आज संथाल परगना में एसपीटी एक्ट का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन कर आदिवासियों की जमीन पर लीज और रजिस्ट्री की जा रही है। गांव का गांव उजाड़ा जा रहा है, हमारी संस्कृति ,सभ्यता और पहचान को मिटाने का काम किया जा रहा है। ऐसे वक्त में मांझी परगना को जागरुक होकर अपने अस्तित्व की रक्षा और पहचान को बचाने के लिए एक जुटता का परिचय देने का वक्त आ गया है। महा सम्मेलन को ग्राम प्रधान गमलियम्म हेंब्रम, विकास गौड़ ,मुन्ना हेंब्रम, बेनिफेड मुर्मू ,बालेश्वर टुडू, शिवचरण मालतू ,सुरजू टुडू ने भी संबोधित किया। महासम्मेलन का संचालन मांझी परगना एवेन वैसी के संथाल परगना के प्रमंडलीय संयोजक चंद्र मोहन हांसदा ने किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन गमलियाम हेंब्रम ने किया। महा सम्मेलन में भाग लेकर चंपाई सोरेन हेलीकॉप्टर से रांची के लिए रवाना हो गए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुदेश महतो ने सतीघाट मंदिर परिसर में स्नान घाट निर्माण और सौंदर्यीकरण कार्य का किया शिलान्यास
    Next Article मुख्यमंत्री ने रांची के सुकुरहुटू में ट्रांसपोर्ट नगर का किया उद्घाटन
    shivam kumar

      Related Posts

      बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, अवैध पत्थर खनन पर कार्रवाई की मांग

      October 18, 2025

      अवैध खनन रोकने में विफल थाना प्रभारी एवं खनन अधिकारी पर हो कार्रवाई : मधु कोड़ा

      October 18, 2025

      धनतेरस पर लोहरदाग में लोगों ने की 35 करोड रुपए की खरीदारी

      October 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार विधानसभा चुनाव: मढ़ौरा से लोजपा-आर की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द
      • बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, अवैध पत्थर खनन पर कार्रवाई की मांग
      • अवैध खनन रोकने में विफल थाना प्रभारी एवं खनन अधिकारी पर हो कार्रवाई : मधु कोड़ा
      • धनतेरस पर लोहरदाग में लोगों ने की 35 करोड रुपए की खरीदारी
      • विधायक सरयू राय ने उपायुक्त से छठ घाटों पर बेहतर व्यवस्था की मांग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version