Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»भाजपा के सक्रिय सदस्य बने मुख्यमंत्री योगी, उपमुख्यमंत्री केशव व ब्रजेश पाठक
    राज्य

    भाजपा के सक्रिय सदस्य बने मुख्यमंत्री योगी, उपमुख्यमंत्री केशव व ब्रजेश पाठक

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया। प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व पार्टी के महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल, राम प्रताप सिंह ​चौहान व अनूप गुप्ता ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर योगी आदित्यनाथ की सक्रिय सदस्यता का नवीनीकरण किया।

    मुख्यमंत्री योगी ने एक्स पर लिखा कि राष्ट्र प्रथम’ की भावना से दीप्त, विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के ‘सक्रिय सदस्यता अभियान’ के अंतर्गत आज भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपनी सदस्यता का नवीनीकरण कर अत्यंत प्रसन्नता की अनुभूति हुई। मेरी सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं से अपील है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आरंभ हुए इस अभियान से अवश्य जुड़ें और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को मजबूत करें।

    प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी व पार्टी के महामंत्री गण मुख्यमंत्री के बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के आवास पहुंचकर पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया। केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण के इस महत्वपूर्ण अभियान से वे भी जुड़ें। पार्टी की सक्रिय सदस्यता ग्रहण करें और दूसरों को भी इस अभियान से जोड़ें, ताकि सभी मिलकर राष्ट्र की उन्नति में योगदान दे सकें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफर्जी एफडी पर शराब ठेका : तीन पर धोखाधड़ी का केस, दुकान का ​लाइसेंस निलंबित
    Next Article रामगोपाल मिश्रा की हत्या करने वालों को फांसी पर लटकाएं : रोहन सक्सेना
    shivam kumar

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      • ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version