Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»डालटनगंज के युवक की हत्या, रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव
    Top Story

    डालटनगंज के युवक की हत्या, रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 23, 2024Updated:October 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। जिला मुख्यालय डालटनगंज के एसपी कोठी रोड आबादगंज के शुभम अग्रवाल (40) की हत्या कर दी गई। उसका शव मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ के डीटीएस टोला में डालटनगंज-चियांकी रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक किनारे से बरामद किया गया। घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तेजी से अनुसंधान किया जा रहा है।

    जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह सात बजे सुआ डीटीएस टोला में रेलवे ट्रैक किनारे शव देखा गया। बाद में डेड बॉडी की पहचान की गई। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन और सदर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। छानबीन की गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी रही।

    डेड बॉडी को देखने से प्रतीत हो रहा था कि उसके सिर पर वार किया गया होगा। दाहिने हाथ की उंगलियां भी क्षतिग्रस्त पाई गई। संभावना है कि हत्या से पहले युवक जान बचाने के लिए हमलावरों से भिड़ गया होगा। ऐसे में उसकी हाथ की तीन उंगली क्षतिग्रस्त नजर आई। उसके गले का सोने का चैन, मोबाइल, पर्स गायब मिले हैं। मोटरसाइकिल बरामद हुई है। परिजनों के अनुसार मंगलवार शाम 4 बजे से शुभम का कोई अता पता नहीं चल रहा था।

    ग्रामीणों में चर्चा है कि प्रेम प्रसंग में शुभम की हत्या हुई, जहां घटना हुई उसके अगल-बगल की किसी युवती के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था।

    इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। पूरे गांव में इस घटना की चर्चा है। प्रेम प्रसंग होने के कारण शुभम उपरोक्त इलाके में आना-जाना करता था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगैंगस्टर अमन साहू गैंग के शंकर यादव की जमानत याचिका खारिज
    Next Article राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की बैठक
    shivam kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version