Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»राष्ट्रीय अंडर-11 शतरंज में किशनगंज की धान्वी हुई शामिल
    राज्य

    राष्ट्रीय अंडर-11 शतरंज में किशनगंज की धान्वी हुई शामिल

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    किशनगंज। सात दिवसीय 37वीं राष्ट्रीय अंडर-11 बालक-बालिका शतरंज प्रतियोगिता-2024 शुक्रवार से जीएमसी बालायोगी इनडोर स्टेडियम, गाचीबोवली, हैदराबाद (आंध्र प्रदेश) में प्रारंभ है, जिसका समापन 10 अक्टूबर को होगा।

    इस आयु वर्ग में राज्य- स्तर पर सफलता अर्जित कर अपने जिले की बाल खिलाड़ी धान्वी कर्मकार राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही है। उपरोक्त जानकारी शनिवार को जिला शतरंज संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं वरीय संयुक्त सचिव, खिलाड़ी के कोच तथा चेस क्रॉप्स के प्रमुख कमल कर्मकार ने दी। खिलाड़ी के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए उन्होंने कहा कि 10 वर्षीया धान्वी अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रशिक्षक कमल कर्मकार व दिव्या कर्मकार की पुत्री एवं रवि मंत्री की पौत्री है। वह स्थानीय बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वर्ग 4 की छात्रा है तथा वह संघ के लर्निंग पार्टनर चेस क्रॉप्स द्वारा प्रदत्त शतरंज प्रशिक्षण से समृद्ध होकर अपनी छोटी सी उम्र में आज अपने देश के इस सबसे गौरवशाली प्रतियोगिता में अपने प्रदेश की ओर से प्रतिद्वंदिता कर रही है।

    प्रतियोगिता के संबंध में उन्होंने आगे कहा कि इस आयु वर्ग की बालिका विभाग में कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, ओडीसा सहित देश के विभिन्न राज्यों से कुल 195 खिलाड़ीगण एशियाई स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने हेतु आपस में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। इस प्रतियोगिता में उत्तम प्रदर्शन करने हेतु जिला शतरंज संघ के मुख्य संरक्षक उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, प्रह्लाद कुमार, उपाध्यक्षगण यथा मुनव्वर रिजवी, श्रीमती कमलिका चक्रवर्ती सारस्वत, डा. सौरभ कुमार, डा. नुसरत जहां, पदम जैन, अमृता साव, राजेश कुमार दास, सोमनाथ पांडे, डा. अशोक प्रसाद, डा. के के कश्यप, मो. तारिक अनवर, दिनेश पारीक, हृदय रंजन घोष, अविनाश अग्रवाल, रिंकी झा एवं अन्य ने अपनी-अपनी ओर से शुभकामनाएं प्रदान की हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चार घायल
    Next Article अररिया एसपी ने जनता दरबार में सुनी फरियाद
    shivam kumar

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री कनाडा में जी7 सम्मेलन में लेंगे भाग, साइप्रस और क्रोएशिया भी जाएंगे
      • सड़क हादसे में दो की मौत
      • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का जनता दरबार 17 को
      • पटमदा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी, अब तक 20 से अधिक लोग घायल
      • पुलिस ने 50 लाख का गांजा किया बरामद, एक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version