Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»वैश्विक दबाव में लुढ़का घरेलू शेयर बाजार, लगातार 5वें दिन सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट
    बिजनेस

    वैश्विक दबाव में लुढ़का घरेलू शेयर बाजार, लगातार 5वें दिन सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 4, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – निवेशकों को 1 दिन में हुआ 4.19 लाख करोड़ का नुकसान
    नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट के तनाव और विदेशी निवेशकों द्वारा की गई चौतरफा बिकवाली के कारण घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को लगातार पांचवें कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी। हालांकि दिन के पहले सत्र में खरीदारों ने लिवाली करके बाजार को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लगातार गिरते चले गए।

    सेंसेक्स ने आज इंट्रा-डे में पहले 1,100 अंक से अधिक की तेजी दिखाई, वहीं बाद में ये सूचकांक ऊपरी स्तर से 1,800 अंक से अधिक लुढ़क गया। इसी तरह निफ्टी भी इंट्रा-डे में पहले 300 अंक से अधिक उछला, वहीं बिकवाली का दबाव बनने पर ऊपरी स्तर से 500 अंकों से अधिक टूट भी गया। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.98 प्रतिशत और निफ्टी 0.93 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

    आज दिनभर के कारोबार के दौरान आईटी और पीएसयू बैंक सेक्टर के अलावा शेष सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ लाल निशान बंद हुए। ऑटोमोबाइल, रियल्टी और एफएमसीजी सेक्टर में आज सबसे अधिक बिकवाली होती रही। इसी तरह एनर्जी, फार्मास्यूटिकल, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थ केयर, मेटल, ऑयल एंड गैस, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज और टेक इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार बिकवाली होती रही, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.94 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.80 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

    आज शेयर बाजार में आई कमजोरी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 461.06 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 465.25 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 4.19 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

    आज दिनभर के कारोबार में बीएसई में 4,054 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,579 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,370 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 105 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,513 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 841 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,672 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 9 शेयर बढ़त के साथ और 21 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 10 शेयर हरे निशान में और 40 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 252.85 अंक की कमजोरी के साथ 82,244.25 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के बाद कुछ देर के उतार-चढ़ाव के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसके कारण ये सूचकांक ओपनिंग लेवल से 1,124.07 अंक उछल कर 871.22 अंक की मजबूती के साथ 83,368.32 अंक तक पहुंच गया। हालांकि ये तेजी अधिक देर तक कायम नहीं रही। दोपहर 12 बजे के थोड़ी देर बाद ही बाजार में चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई, जिससे थोड़ी ही देर में ये सूचकांक लुढ़क कर लाल निशान में पहुंच गया। लगातार हो रही बिकवाली के कारण आज का कारोबार खत्म होने के थोड़ी देर पहले ये सूचकांक ऊपरी स्तर से 1,835.64 अंक टूट कर 964.42 अंक की कमजोरी के साथ दिन के सबसे निचले स्तर 81,532.68 अंक तक गिर गया। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 808.65 अंक की कमजोरी के साथ 81,688.45 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 68.20 अंक टूट कर 25,181.90 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के थोड़ी देर बाद खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक ओपनिंग लेवल से 303.15 अंक उछल कर 234.95 अंक की तेजी के साथ दिन के सर्वोच्च स्तर 25,485.05 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद बाजार में चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से अगले आधे घंटे के कारोबार में ही ये सूचकांक लाल निशान में पहुंच गया। बाजार में लगातार हो रही बिकवाली की वजह से आज का कारोबार खत्म होने के थोड़ी देर पहले ये सूचकांक ऊपरी स्तर से 518.25 अंक का गोता लगा कर 283.30 अंक की कमजोरी के साथ 24,966.80 अंत तक लुढ़क गया। दिनभर हुई खरीद-बिक्री के बाद निफ्टी 235.50 अंक की गिरावट के साथ 25,014.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    पूरे दिन के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से इंफोसिस 1.31 प्रतिशत, ओएनजीसी 1.10 प्रतिशत, एचडीएफसी लाइफ 0.93 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.77 प्रतिशत और विप्रो 0.64 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.59 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 2.99 प्रतिशत, नेस्ले 2.87 प्रतिशत, हीरो मोटोकॉर्प 2.51 प्रतिशत और बीपीसीएल 2.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुस्ती से जूझ रहे ऑटो सेक्टर को अक्टूबर से उम्मीद, फेस्टिव सीजन में डिमांड बढ़ने का अनुमान
    Next Article सप्लाई घटने से दिल्ली-एनसीआर में हाउसिंग सेल में गिरावट, कीमत में बढ़ोतरी से भी पीछे हटे खरीदार
    shivam kumar

      Related Posts

      केंद्र सरकार ने डीजल, एटीएफ निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, नई दरें लागू

      June 16, 2026

      सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी ने लगाई छलांग

      June 16, 2026

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      June 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पश्चिम बंगाल में योग दिवस की तैयारियां जोरों पर, विभिन्न जिलों में चल रहा योगाभ्यास
      • राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम का बड़ा दावा, कहा- 100 फीसदी हमारी जीत तय
      • झारखंड राज्यसभा चुनाव : दो सीटों के लिए मतदान जारी, शाम 5 बजे से होगी मतगणना
      • फलता थाने पर हमला करने वालों की संपत्ति होगी कुर्क: सुवेंदु अधिकारी
      • झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल: 88 अधिकारियों का तबादला, देवघर को मिली नई नगर आयुक्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version