Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार के सीवान में जहरीली शराब पीने से चार की मौत, 11 बीमार
    राज्य

    बिहार के सीवान में जहरीली शराब पीने से चार की मौत, 11 बीमार

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना/सीवान। बिहार में सीवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत कौड़ियां पंचायत और आसपास के गांवों में संदिग्ध परिस्थितियों में चार लोगों की मौत हो गई है। ग्यारह बीमार व्यक्तियों को समुचित इलाज के लिए सदर अस्पताल सीवान और पीएमसीएच पटना भेजा गया है। इनमें से सदर अस्पताल में आठ व्यक्तियों का इलाज जारी है।

    इस घटना के बाद से जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। मृतकों के परिजनों के अनुसार 12 से ज्यादा लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हुई है। महाराजगंज के एसडीएम अनिल कुमार ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया शराब पीने से मौत लग रही है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    मृतकों में कौड़िया वैश्य टोला के अरविंद सिंह (40), रामेंद्र सिंह (30), माघर पोखरा के संतोष महतो (35) और मुन्ना कुमार (32) हैं।ग्रामीणों का कहना है कि कौड़िया वैश्य टोला के अरविंद सिंह की रात में ही परिजनों ने अंत्येष्टि कर दी। दो लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

    इस घटना को लेकर सीवान के डीएम मुकुल कुमार गुप्ता और एसपी अमितेश कुमार घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। सीवान के सदर अस्पताल में सदर एसडीएम सुनील कुमार और सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ तैनात हैं।

    डीएम ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 15 लोगों की बीती रात स्थिति गंभीर हुई, जिसमें से तीन लोगों की मौत पहले ही हो चुकी थी जबकि एक की मौत पटना ले जाने के क्रम में हो गई। सदर अस्पताल सीवान में अभी आठ लोग इलाजरत हैं जबकि तीन लोगों को पटना पीएमसीएच भेजा गया है। सदर अस्पताल में इलाजरत आठ में से एक की स्थिति गंभीर है। हमने दो चौकीदारों को निलंबित कर दिया है। साथ ही वहां के एसआई और एएसआई के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिये गए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजद नेता तेजस्वी यादव 18 अक्टूबर को आयेंगे रांची, सीट शेयरिंग पर होगी चर्चा
    Next Article गोयल ने निर्माताओं से निर्यात के लिए गुणवत्ता पर ध्यान देने का आग्रह किया
    shivam kumar

      Related Posts

      हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार

      May 17, 2025

      इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार

      May 17, 2025

      नीति आयोग की बैठक में ममता बनर्जी की उपस्थिति पर संशय

      May 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ऑपरेशन सिंदूर: पीएम मोदी ने शशि थरूर को दी बड़ी जिम्मेदारी
      • सेना के सम्मान में कांग्रेस की जय हिंद सभा 20 मई से : केशव महतो कमलेश
      • ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया में भारत का पक्ष रखेंगे सर्वदलीय सात प्रतिनिधिमंडल
      • हरियाणा के नूंह में अवैध रूप से रह रहे 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार
      • इंडो-नेपाल सीमा से कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version