Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»आरजी कर कांड वाले दिन अस्पताल में तैनात थे चार पुलिसकर्मी, पूछताछ की तैयारी में सीबीआइ
    राज्य

    आरजी कर कांड वाले दिन अस्पताल में तैनात थे चार पुलिसकर्मी, पूछताछ की तैयारी में सीबीआइ

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नौ अगस्त की दुखद घटना से जुड़े मामले में चार पुलिसकर्मी सीबीआइ की जांच के दायरे में हैं। इन पुलिसकर्मियों में एक महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं, जो नौ अगस्त सुबह अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात थे। उस दिन जूनियर डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म के मामले में सीबीआइ इन पुलिसकर्मियों से पूछताछ करेगी।

    घटनास्थल पर मृतक डॉक्टर का शव अस्पताल के सेमिनार रूम में पाया गया था। सीबीआइ सूत्रों के अनुसार, इन पुलिसकर्मियों के बयान इस मामले में बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं क्योंकि इससे यह स्पष्ट हो सकेगा कि शव मिलने के बाद सबूतों से किसी प्रकार की छेड़छाड़ हुई थी या नहीं।

    इन पुलिसकर्मियों से पहले भी पूछताछ हो चुकी है और उनसे उस सुबह की घटनाओं के बारे में सवाल किए गए थे, जो उन्होंने मृतक डॉक्टर के शरीर के पास देखी थीं। साथ ही, उनसे यह भी पूछा गया था कि क्या उन्हें इस मामले में किसी उच्च अधिकारी से कोई निर्देश मिला था।

    इस बीच, सीबीआइ के अधिकारी आर.जी. कर अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन अध्ययन कर रहे हैं, जो उन्हें कोलकाता पुलिस से मिली है। कोलकाता पुलिस ने इस मामले की प्रारंभिक जांच की थी। जांच अधिकारियों के सामने चुनौती यह है कि क्या सीसीटीवी फुटेज में किसी प्रकार की छेड़छाड़ की गई है या नहीं।

    शुक्रवार को सीबीआइ ने कोलकाता की एक विशेष अदालत को बताया कि शुरू में इस मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई थी। अब तक की जांच में यह स्पष्ट हो चुका है कि पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और पूर्व थानाध्यक्ष अभिजीत मंडल ने इस मामले की जांच के दौरान सबूतों के साथ छेड़छाड़ की साजिश रची थी। फिलहाल, सीबीआइ इनके सहयोगियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है, जिन्होंने इस छेड़छाड़ में इनका साथ दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोलकाता पुलिस ने नहीं दी जूनियर डॉक्टरों को धर्मतला में बैठने की अनुमति, ईमेल भेजकर किया सचेत
    Next Article रिजर्व बैंक के डिप्‍टी गवर्नर राजेश्‍वर राव को मिला एक साल का सेवा विस्‍तार
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा

      May 18, 2025

      शरद पवार ने कहा- मैंने पीएमएलए संशोधनों का विरोध किया था

      May 18, 2025

      हैदराबाद को दहलाने की कोशिश नाकाम, दाे गिरफ्तार

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version