Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपाल में फिर हो रही है भारी बारिश, कोशी और बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब
    दुनिया

    नेपाल में फिर हो रही है भारी बारिश, कोशी और बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), quality = 90?
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। पिछले हफ्ते ही हुई लगातार बारिश के कारण भीषण बाढ़ और भूस्खलन के कारण लोगों का जनजीवन अभी पटरी पर लौटा भी नहीं था कि बीती रात से दोबारा बारिश शुरू हो गई है। पूर्वी तथा मध्य नेपाल में लगातार बारिश होने से कोशी और बागमती नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है और यह खतरे के निशान के करीब पहुंचने लगा है।

    नेपाल के जल एवं मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार वर्तमान में कोशी, बागमती और गंडकी प्रांतों के कुछ स्थानों पर तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो रही है। विभाग ने कहा कि देश के अन्य स्थानों पर मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और साफ रहेंगे।

    पिछले 6 घंटों में पूर्वी नेपाल के भारतीय सीमा एस जुड़े इलाम, झापा, मोरंग और सुनसरी में काफी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने उनके आसपास बहने वाली नदियों बाढ़ आने की चेतावनी देते हुए उच्च सतर्कता बरतने का अनुरोध किया है। इसी तरह पूर्वी नेपाल के पहाड़ी जिला पाँचथर, तेह्रथुम, दोलखा, सिन्धुपाल्चोक, काठमांडू, ललितपुर, भक्तपुर, काभ्रेपलाञ्चोक जिला में बहने वाली नदियों में आकस्मिक बाढ आने का पूर्वानुमान किया गया है। विभाग ने इन क्षेत्रों में उच्च सतर्कता अपनाने की अपील की गई है।

    विभाग के मुताबिक आज दोपहर बाद कोशी और बागमती प्रांतों के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। कोशी क्षेत्र के तराई इलाके के कुछ स्थानों पर हवा और तूफान के भी आने की भी आशंका है। विभाग ने सूचना जारी करते हुए कहा है कि कोशी, मधेश, बागमती, गंडकी और लुंबिनी प्रांतों में कुछ स्थानों पर और शेष प्रांतों में एक या दो स्थानों पर गरज/बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

    कोशी और बागमती में भारी बारिश की संभावना के कारण विभाग ने बाढ़, भूस्खलन, मिट्टी कटाव जैसी आपदाओं के जोखिम या क्षति से बचने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने का भी अनुरोध किया है। पूर्वी नेपाल के तेज आंधी के कारण विमानों के अवतरण में काफी परेशानी हो रही है। आज सुबह तेज आंधी और भारी बारिश के कारण काठमांडू से विराटनगर की तरफ गए बुद्ध एयर, श्रीएयर, यति एयर के विमानों को अवतरण नहीं करा पाने के कारण वापस काठमांडू आना पड़ा। एयरपोर्ट ऑथरिटी के प्रवक्ता सुभाष झा ने बताया कि विराटनगर के एयरपोर्ट के ऊपर करीब आधा घंटा तक चक्कर लगाने के बावजूद वहां अवतरण नहीं कर पाने के बाद उन विमानों को वापस काठमांडू बुला लिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांग्लादेश ने भारत सहित विभिन्न देशों से अपने 5 राजनयिकों को वापस बुलाया
    Next Article आईएसएल: ओडिशा एफसी के सामने केरला ब्लास्टर्स चुनौती
    shivam kumar

      Related Posts

      हार्वर्ड विवि में अब नहीं पढ़ सकेंगे विदेशी छात्र, ट्रंप प्रशासन ने प्रवेश देने का अधिकार छीना

      May 23, 2025

      यमन से इजराइल पर दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल, तेल अवीव में बजे सायरन

      May 23, 2025

      नेपाल राष्ट्र बैंक के गवर्नर पौडेल की नियुक्ति को सुप्रीम में दी चुनौती

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर
      • अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार
      • गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे
      • भारत के ‘कूटनीतिक स्ट्राइक’ से बिलबिलाया पाकिस्तान
      • झारखंड में प्री मानसून की बारिश से राहत, गर्मी की चिंता हुई खत्म
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version