Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»एचआईएल: सूरमा हॉकी क्लब ने सरदार सिंह, रानी रामपाल को बनाया कोच
    स्पोर्ट्स

    एचआईएल: सूरमा हॉकी क्लब ने सरदार सिंह, रानी रामपाल को बनाया कोच

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 14, 2024Updated:October 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के स्वामित्व वाली फ्रैंचाइज सूरमा हॉकी क्लब की कमान भारतीय हॉकी के दिग्गज सरदार सिंह और रानी रामपाल संभालेंगे। सरदार सिंह सूरमा हॉकी क्लब में पुरुष मेंटर और भारतीय कोच के रूप में शामिल होंगे, जबकि रानी महिला मेंटर और भारतीय कोच की जिम्मेदारी संभालेंगी।

    सूरमा हॉकी क्लब की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पुरुष टीम की कोचिंग व्यवस्था में सरदार सिंह के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय कोच जेरोन बार्ट, एनालिटिकल कोच माइकल कॉस्मा और तकनीकी सलाहकार अर्जुन हलप्पा शामिल होंगे।

    वहीं, रानी के अलावा जूड मेनेजेस (अंतरराष्ट्रीय कोच), हरविंदर सिंह (सहायक कोच) और सीन डांसर (एनालिटिकल कोच) महिला टीम की कमान संभालेंगे।

    भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह भारत के लिए 314 मैच खेल चुके हैं। सरदार, 2013 में एचआईएल के पहले संस्करण में, दिल्ली वेवराइडर्स के साथ प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट चुने गए थे। उन्होंने तब से लीग के सभी संस्करण खेले हैं और रिटायरमेंट के बाद भारतीय सब जूनियर और हॉकी5 टीमों को कोचिंग दी है।

    सरदार ने कहा, “जेएसडब्ल्यू ने मुझ पर अपार विश्वास दिखाया है और मुझे सूरमा हॉकी क्लब की पुरुष टीम का मेंटर चुना है। हॉकी इंडिया लीग युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों और कोचों के लिए एक बेहतरीन मंच है। यह खेल के प्रशंसकों के लिए भी एक शानदार उत्पाद है। मैं अपना ज्ञान साझा करने और भारत के युवा खिलाड़ियों को बाकी कोचिंग टीम के साथ नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद करने के लिए उत्सुक हूं। यह एक रोमांचक परियोजना है और हम इसे सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।”

    ‘भारतीय हॉकी क्वीन’ के नाम से मशहूर रानी ने भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए अपने शानदार प्रदर्शन से महिलाओं की एक पीढ़ी को इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए 254 मैचों में 205 गोल किए हैं और टीम का अहम हिस्सा रही हैं, जिसने 2020 में टोक्यो ओलंपिक के तीसरे/चौथे स्थान के लिए क्वालीफाई करके अभूतपूर्व ऊंचाई हासिल की थी।

    रानी ने कहा, “मैं हॉकी के खेल में खिलाड़ी होने के अलावा अन्य क्षेत्रों को तलाशने की कोशिश कर रही थी। इसलिए, जब सूरमा हॉकी क्लब के लिए मेंटर और कोच बनने का मौका मेरे पास आया, तो मैंने इसे स्वीकार करने का फैसला किया। यह पहली बार है जब देश में महिलाओं के लिए इस स्तर की लीग आयोजित की जा रही है और यह हॉकी के मानक को बढ़ाने में मदद करेगी। मैं इस सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं और इस टीम की सफलता के लिए हरसंभव प्रयास करूंगी।”

    संशोधित एचआईएल 2024-25 में 8 पुरुष टीमें और 6 महिला टीमें भाग लेंगी, जो देश की पहली स्टैंडअलोन महिला लीग होगी जो पुरुषों की प्रतियोगिता के साथ-साथ चलेगी। 2017 में अपने पिछले संस्करण में, कलिंगा लांसर्स ने दबंग मुंबई को हराकर खिताब जीता था।

    लीग की शुरुआत 28 दिसंबर को होगी और मैच दो स्थानों – झारखंड के रांची में मारंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम और ओडिशा के राउरकेला में बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में खेले जाएंगे। महिलाओं की लीग का समापन 26 जनवरी, 2025 को रांची में होगा, जबकि पुरुषों का फाइनल 1 फरवरी, 2025 को राउरकेला में होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
    Next Article सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची को मिली भारत-वेस्टइंडीज टी-20 और भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच की मेजबानी

      March 26, 2026

      भारतीय टीम जून में करेगी आयरलैंड का दौरा, खेलेगी 2 टी 20 मैचों की सीरीज

      March 21, 2026

      आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी और एसआरएच को बड़ा झटका, हेजलवुड और कमिंस शुरुआती मुकाबलों से बाहर

      March 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम के चिरांग जिले के रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय में आगजनी
      • बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत
      • ईरान में 48 दिन बाद गूगल सर्च बहाल, जीमेल अब भी बंद
      • इजराइल और ईरान समर्थक लेबनान के आतंकी संगठन हिज्बुल्लाह के बीच 10 दिन का संघर्ष विराम
      • नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा: झारखंड से जुड़े तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में हजारीबाग-जमशेदपुर के युवक!
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version