Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»झारखंड विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे के लिए विजयादशमी के बाद होगी आइएनडीआइए की बैठक
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे के लिए विजयादशमी के बाद होगी आइएनडीआइए की बैठक

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 6, 2024Updated:October 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 में सीट बंटवारे को लेकर इंडिया ब्लॉक के घटक दलों झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राजद और सीपीआइ माले की बैठक विजयादशमी के बाद होगी। इसके बाद झामुमो, कांग्रेस, राजद और वामदल प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे।

    सूत्रों ने बताया कि इस बार सीट शेयरिंग में कुछ बदलाव संभव है। इसकी वजह यह है कि इस बार गठबंधन में वामदल भी शामिल हैं। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में झामुमो को 43, कांग्रेस को 31 और राजद को सात सीटें मिली थीं। इस बार फेरबदल होगा। बताया गया कि पहले जीत का समीकरण देखा जायेगा। इस पर मंथन कर ही सीट शेयरिंग की जायेगी। इस बार कांग्रेस और राजद के कोटे में कुछ कटौती हो सकती है। इस सीट को वामदल को दिया जा सकता है।

    राजनीतिक जानकारों का कहना है कि रांची को लेकर कांग्रेस लगातार समय-समय पर कहती आ रही है कि यह सीट उसे दे दी जाये, लेकिन वर्ष 2019 के चुनाव में झामुमो इस सीट से दूसरे स्थान पर रहा था। झामुमो प्रत्याशी महुआ माजी और भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह के बीच मत का अंतर केवल 5904 वोट का ही था। महुआ माजी दूसरे स्थान पर रहीं। मतों के अंतर को लेकर झामुमो एक बार फिर से रांची विधानसभा सीट पर दावा करेगा। हालांकि, कांग्रेस के कई नेता इस प्रयास में लगे हुए हैं कि गठबंधन के तहत यह सीट कांग्रेस को मिल जाये, तो वे चुनाव लड़ेंगे।

    इस संबंध में झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने कहा कि बहुत जल्द सीट शेयरिंग पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहयोगी दलों के साथ बैठक करेंगे। जाहिर है झामुमो बड़े भाई की भूमिका निभायेगा, लेकिन सहयोगियों का भी पूरा ध्यान रखा जायेगा। पूरा इंडी गठबंधन मिल कर चुनाव लड़ेगा। किस सीट पर कौन जीत सकता है, यह विशेष रूप से देखा जायेगा। केवल सीट देने की बात नहीं है, बल्कि जीत सुनिश्चित करने की बात है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राज्य एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ ने की मुलाकात
    Next Article झामुमो की सरकार झूठ बोलने वाली मशीन है: लाल सिंह आर्या
    shivam kumar

      Related Posts

      लुक आउट नोटिस के जरिए झारखंड पुलिस ने इनामी अपराधी को आईजीआई हवाई अड्डे दिल्ली से किया गिरफ्तार

      June 24, 2025

      हथियार बंद अपराधियों ने छह वाहनों को फूंका

      June 24, 2025

      शिक्षा सामग्री की चोरी पर जिला प्रशासन सख्त, एफआईआर दर्ज कर जांच समिति गठित

      June 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार में चुनाव से पहले तेज हुआ पोस्टर वॉर
      • शतकीय पारी खेलने के बाद केएल राहुल ने कहा-प्रक्रिया ही सफलता की असली कुंजी”
      • 371 रन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है – जोश टंग
      • प्रधानमंत्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को बताया आतंकवाद के खिलाफ भारत की कठोर नीति का प्रतीक
      • असम के नगांव जिले में 3.7 तीव्रता का भूकंप, कहीं से नुकसान की कोई खबर नहीं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version