Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»भारत का डेटा भारतीय डेटा सेंटर में ही रहना चाहिए: आकाश अंबानी
    बिजनेस

    भारत का डेटा भारतीय डेटा सेंटर में ही रहना चाहिए: आकाश अंबानी

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड के चेयरमैन आकाश अंबानी ने भारत का डेटा भारतीय डेटा सेंटर में ही रखने की वकालत की। उन्‍होंने मंगलवार को राजधानी के प्रगति मैदान में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 (आईएमसी 2024) को संबोधित करते हुए यह बात कही।

    आकाश अंबानी ने कहा कि भारत में डेटा जनरेशन का पैमाना और स्पीड तेजी से बढ़ी है, जो एआई के साथ और तेजी से बढ़ेगी। इसलिए देश में एआई और मशीन लर्निंग डेटा सेंटर स्थापित करने की आवश्‍यकता है। इसके लिए भारतीय कंपनियों को सरकार की ओर से प्रोत्साहन मिलना चाहिए। उन्होंने सरकार से डेटा सेंटर नीति 2020 के मसौदे को जल्द अपडेट करने का अनुरोध किया।

    रिलायंस जियो के चेयरमैन ने कहा कि दुनिया उस देश से अचंभित है जो आठ साल पहले 2-जी की गति से रेंग रहा था, अब 5-जी की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्‍होंने कहा, ‘’मैं प्रधानमंत्री को यह आश्वस्त करना चाहूंगा कि 6-जी में भारत का रिकॉर्ड और बेहतर होगा। यूपीआई दुनिया की नंबर वन डिजिटल भुगतान प्रणाली बन गई है। आज भारत दुनिया का एकमात्र बड़ा देश है, जहां मोबाइल डेटा की कीमतें सबसे कम हैं, फिर भी सबसे तेज इंटरनेट है।”

    उल्लेखनीय है कि राजधानी नई दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2024 (आईएमसी 2024) की शुरुआत हो गई है, जो 18 अक्‍टूबर 2024 तक चलेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया। इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2024 का यह आठवां संस्‍करण है। इसमें 400 से ज्‍यादा प्रदर्शक, करीब 900 स्टार्टअप और 120 से अधिक देशों की भागीदारी हो रही है। इंडिया मोबाइल कांग्रेस की थीम “द फ्यूचर इज नाउ” है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोने के भाव में लगातार दूसरे दिन गिरावट, चांदी की कीमत में बदलाव नहीं
    Next Article एयर प्यूरीफायर संबंधी दावों की जांच के लिए बाजार पर नजर रखेगी सरकार
    shivam kumar

      Related Posts

      आईआईसीए और डीजीआर ने वरिष्ठों के लिए दूसरा प्रमाणन कार्यक्रम पूरा किया

      May 17, 2025

      आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर वाले 20 रुपये के नए नोट करेगा जारी

      May 17, 2025

      चार दिन की गिरावट के बाद सर्राफा बाजार में उछला सोना, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

      May 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version