Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा गृह सम्पर्क अभियान शुरू करेगा
    देश

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा गृह सम्पर्क अभियान शुरू करेगा

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -उप्र में ढाई करोड़ से अधिक घरों में सम्पर्क करेंगे स्वयंसेवक
    लखनऊ। आगामी विजयादशमी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण हो रहे हैं और 02 अक्टूबर से संघ शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम का शुभारम्भ होगा। शताब्दी वर्ष के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा गृह सम्पर्क अभियान शुरू करेगा। 20 नवम्बर से 21 दिसम्बर के बीच संघ कार्यकर्ता देश के छह लाख गांवों के 20 करोड़ परिवारों में सम्पर्क करेंगे। संपर्क अभियान के तहत करीब 20 लाख कार्यकर्ता घर-घर जाकर संपर्क करेंगे। अकेले उत्तर प्रदेश में संघ के स्वयंसेवक ढाई करोड़ से अधिक घरों में सम्पर्क करेंगे। संपर्क के दौरान प्रत्येक घर में भारत माता का चित्र, पत्रक और संघ साहित्य वितरित किया जाएगा।

    मण्डल व बस्ती स्तर पर निकाले जायेंगे पथ संचलन
    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष ने बताया कि शताब्दी वर्ष का पहला कार्यक्रम विजयादशमी का है। मण्डल व बस्ती स्तर पर आयोजित विजयादशमी उत्सव के कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल होंगे। इसके अलावा 02 से 12 अक्टूबर के मध्य महानगरों में बस्ती स्तर पर और ग्रामीण क्षेत्रों में मण्डल स्तर पर पथ संचलन होगा। इसके अलावा जनवरी 2026 में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से ग्रामीण क्षेत्रों में मंडल और शहरी क्षेत्रों में बस्ती स्तर पर हिन्दू सम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा।

    शताब्दी वर्ष में घर-घर जायेंगे स्वयंसेवक
    वृहद गृह संपर्क अभियान के तहत हर गांव, हर बस्ती के अधिकतम घरों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बात करें तो ब्रज प्रान्त में 45 लाख और मेरठ प्रान्त में 46 लाख घरों में सम्पर्क किया जायेगा। इसी प्रकार पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रान्तों की बात करें तो अवध प्रान्त, कानपुर प्रान्त, काशी प्रान्त और गोरक्ष प्रान्त ने 40 लाख घरों में संपर्क किया जायेगा। काशी प्रान्त के प्रचार प्रमुख डॉ. राकेश तिवारी ने बताया कि काशी प्रान्त के 15 हजार गांवों के 40 लाख परिवारों में संपर्क किया जायेगा। अवध प्रान्त के प्रचार प्रमुख डॉ. अशोक दुबे ने बताया कि अवध प्रान्त ने 40 लाख घरों में सम्पर्क की योजना बनाई है।

    इस महासम्पर्क अभियान में 80 हजार कार्यकर्ता 20 हजार टोलियों द्वारा एक माह तक अनवरत गृह सम्पर्क के माध्यम से समाज में संघ के विचार, कार्य और उद्देश्य को व्यक्तिगत संवाद द्वारा पहुंचायेंगे। अवध प्रान्त में 65 लाख पुस्तकें छप रही हैं और भारत माता का चित्र बनवाया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमणिपुर में 6 उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद
    Next Article चुनाव आयोग ने 474 गैरमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों का पंजीकरण समाप्त किया
    shivam kumar

      Related Posts

      बिहार विधानसभा चुनाव : दीपंकर भट्टाचार्य ने कांग्रेस को दी पिछली हार से सबक लेने की नसीहत

      September 19, 2025

      चुनाव आयोग ने 474 गैरमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों का पंजीकरण समाप्त किया

      September 19, 2025

      मणिपुर में 6 उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद

      September 19, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बिहार विधानसभा चुनाव : दीपंकर भट्टाचार्य ने कांग्रेस को दी पिछली हार से सबक लेने की नसीहत
      • चुनाव आयोग ने 474 गैरमान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों का पंजीकरण समाप्त किया
      • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा गृह सम्पर्क अभियान शुरू करेगा
      • मणिपुर में 6 उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद
      • ओटीटी पर हुई रिलीज ‘महावतार नरसिम्हा’
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version