Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस अलर्ट, 10 हजार से अधिक जवानों की रहेगी तैनाती
    Jharkhand Top News

    दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस अलर्ट, 10 हजार से अधिक जवानों की रहेगी तैनाती

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 5, 2024Updated:October 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में दुर्गा पूजा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में शांति और विधि-व्यवस्था बनी रही, इसको लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिलों में लगभग दस हजार से अधिक सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गयी है।

    पूजा के दौरान असामाजिक तत्व पूजा के उत्साह में किसी तरह का खलल न डाल सकें, इसे लेकर यह तैनाती की गयी है। सुरक्षा व्यवस्था में 5030 लाठी बल और 4975 होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा रैप की पांच, बीडीएस की टीम और अश्रु गैस की चार कंपनियों की भी तैनाती की गयी है। साथ ही रेंज के डीआइजी के नियंत्रण में 570 जवानों को रिजर्व रखा गया है। राज्य के अलग-अलग जिले में विशेष शाखा के जवान और अधिकारी भी सादे लिबास में तैनात किये गये हैं, जो हर संदिग्ध पर नजर रखेंगे। अगर कहीं भी किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि दिखी, तो वे उस पर तुरंत कार्रवाई के लिए पहल करेंगे।

    इसके अलावा सुरक्षा के लिहाज से सभी जिले के कंट्रोल रूम में अतिरिक्त पुलिस बलों को रखा गया है, जिससे किसी भी तरह की आपात स्थिति में निपटा जा सके।

    दुर्गा पूजा की सुरक्षा को लेकर रांची में 1600, हजारीबाग में 600, जमशेदपुर में 950, गिरिडीह में 535, खूंटी में 200, सिमडेगा में 250, लोहरदगा 400, गुमला में 370, चाइबासा में 250, सरायकेला में 200, पलामू में 455, गढ़वा में 250, लातेहार में 200, कोडरमा में 400, रामगढ़ में 270, चतरा में 320, बोकारो में 525, धनबाद में 675, दुमका में 370, देवघर में 260, पाकुड़ में 200, जामताड़ा में 200, गोड्डा में 250, साहिबगंज में 275 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गयी है। इसके अलावा सभी पूजा पंडालों में दंडाधिकारी के साथ पुलिस वलों की तैनाती रहेगी।

    आईजी अभियान सह पुलिस प्रवक्ता एवी होमकर ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर राजधानी रांची सहित राज्य के सभी जिलों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गयी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजयनगर में नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या, थाने पर हमला एवं पुलिस कैंप में आग
    Next Article शॉर्ट सर्किट की वजह से भाजपा कार्यालय में लगी आग
    shivam kumar

      Related Posts

      आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर 25 को मनाया जाएगा काला दिवस

      June 23, 2025

      झारखंड के सभी जिलों में 24 से होगी बारिश

      June 23, 2025

      अब अस्पताल में शव रोक कर नहीं रखेगा अस्पताल प्रबंधन : मंत्री

      June 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • इरान पर अमेरिकी हमले का भारत पर नहीं होगा कोई असर
      • पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ के सेट पर लगी भीषण आग
      • सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version