Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»काशी प्रान्त ने 93 पदक जीतकर ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की
    राज्य

    काशी प्रान्त ने 93 पदक जीतकर ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -35वें क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
    प्रयागराज। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित 35वें क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर काशी प्रान्त ने ऐतिहासिक 93 पदक जीत कर अपना दबदबा कायम रखा। काशी प्रान्त के खिलाड़ियों ने 52 स्वर्ण, 26 रजत और 15 कांस्य पदक के साथ क्षेत्रीय खेलों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर ऐतिहासिक सफलता प्राप्त किया।

    विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित 06 अक्टूबर से मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में चलने वाली पांच दिवसीय 35वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हो गया। इस सम्पूर्ण प्रतियोगिता में भैया-बहिनों की 50 मी, 100 मी, 200 मी, 400 मी, 600 मी, 800 मी, 1500 मी दौड़, गोला फेंक, लम्बी कूद, चक्का फेंक, ऊंची कूद, बाधा दौड़, 3000 मी, 5000 मी तेज चाल, 4Û100 मी रिले दौड़, 4Û400 मी रिले दौड़, 80 मी, 100 मी बाधा दौड़, भाला फेंक, हैमर थ्रो, त्रिकूद, पोल वाल्ट जैसी शिशु वर्ग, बाल वर्ग, किशोर वर्ग एवं तरुण वर्ग की कुल 120 प्रकार की विभिन्न प्रतियोगिताएं दो पालियों में हुई। इस प्रतियोगिता में पूर्वी उत्तर प्रदेश के चारों प्रान्तों (काशी, गोरक्ष, कानपुर एवं अवध प्रान्त) में काशी प्रान्त ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

    मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति शेखर यादव रहे। समापन कार्यक्रम के अध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वी के सिंह, विशिष्ट अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज भानु भाष्कर, महापौर गणेश केसरवानी, पूर्व आईजी केपी सिंह एवं विद्या भारती से हेमचन्द, डॉ. राम मनोहर व शेषधर द्विवेदी की विशेष उपस्थिति रही।

    ज्वाला देवी इण्टर काॅलेज सिविल लाइन के प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह परिहार ने अतिथियों का परिचय एवं सम्मान कराया। कार्यक्रम का वृत्त निवेदन हेमचंद ने किया। तत्पश्चात क्षेत्रीय खेलकूद प्रमुख जगदीश कुमार सिंह एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा इन प्रतियोगिताओं के चारों वर्गों में (शिशु, बाल, किशोर एवं तरुण वर्ग) में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया-बहनों को सम्मानित किया गया। पूर्वी उप्र के क्षेत्रीय खेल विभाग ने घोषणा की कि आगे होने वाले राष्ट्रीय खेलों में और अधिक ध्यान केंद्रित किया जाएगा और खिलाड़ियों को अतिरिक्त ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी।

    कार्यक्रम की अगली कड़ी में ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मन्दिर गंगापुरी तथा माधव ज्ञान केन्द्र की बहनों ने समूह लोक नृत्य प्रस्तुत किया। समापन समारोह में विजय उपाध्याय, दिव्यकांत शुक्ल, चिंतामणि सिंह, गोपाल तिवारी, मोहनजी टंडन एवं महानगर के विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालयों के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय, युगल किशोर मिश्र, अजय कुमार मिश्र, इन्द्रजीत त्रिपाठी, दिनेश दुबे, सुरेश त्रिपाठी, मीना श्रीवास्तव, मीरा पाठक तथा महानगर के विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article121 लोगों की मौत मामले में बाबा साकार हरि का बयान दर्ज
    Next Article प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती स्टार्टअप अर्थव्यवस्था बना : अमित शाह
    shivam kumar

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की
      • अहमदाबाद में विमान दुर्घटना पर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने दुख व्यक्त किया
      • हमदाबाद से लंदन जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, इमारत पर गिरने से भारी तबाही
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version