Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»ब्राह्मण तो छोड़िए, कोई भी जाति बिकाऊ नहीं; भ्रम में हैं पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी: जेएमएम
    झारखंड

    ब्राह्मण तो छोड़िए, कोई भी जाति बिकाऊ नहीं; भ्रम में हैं पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी: जेएमएम

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गढ़वा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं ने होटल पद्मावती में प्रेस वार्ता आयोजित कर पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के बयान की कड़ी निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ब्राह्मण जाति के लोगों को बिकाऊ बता रहे हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि गढ़वा-रंका विधानसभा में ब्राह्मण ही नहीं, बल्कि किसी भी जाति के लोग बिकाऊ नहीं बल्कि टिकाऊ हैं। पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी को इस भ्रम से बाहर आना चाहिए कि ब्राह्मण जाति के लोग उनके गुलाम हैं और वे दूसरे नेता को समर्थन नहीं देंगे। कहा कि जब 2009 में जनता ने उन्हें मौका दिया, तब 10 साल के कार्यकाल में अपने चंद ठेकेदार को छोड़ कर किसी भी गरीब ब्राह्मण को कोई सहयोग नहीं किया है।

    जेएमएम नेताओं ने कहा कि तिवारी ने जाति के नाम पर अपने समाज के लोगों को सिर्फ ठगने का काम किया है। सिर्फ ब्राह्मण ही नहीं बल्कि पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने सभी समाज के लोगों को ठगने का काम किया है। उन्हें भ्रम है कि ब्राह्मण जाति के लोग उन्हीं को वोट करेंगे। लेकिन 2019 के विधानसभा चुनाव में जनता ने उन्हें आइना दिखा दिया। कहा कि विधायक रहते हुए भी वह अपने ही समाज के लोगों को गाली-गलौज करते थे। अगर इस बात में सच्चाई नहीं है तो पूर्व विधायक मंदिर में मां गढ़देवी को साक्षी मान कर यह बात बोल दें कि वह अपने समाज के लोगों को गाली-गलौज नहीं करते थे। कहा कि ब्राह्मणों के खिलाफ वक्तव्य देना पूर्व विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने अपने आलाकमान से सीखा है। जेएमएम नेता ने कहा कि समाज के लोग इनका साथ छोड़ रहे हैं, इसलिए वह ऐसा बयान दे रहे हैं। ऐसी मानसिकता के लोगों को अगर किसी पार्टी ने प्रत्याशी भी बनाया तो जनता पुरजोर विरोध करेगी। मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता परेश तिवारी, केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, विधायक प्रतिनिधि अजय उपाध्याय, करूआ मुखिया नारद तिवारी, गढ़वा प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष नीरज तिवारी, प्रखंड सचिव रितेश तिवारी, नवलेश घर दुबे, बबलू उपाध्याय, नवीन तिवारी आदि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article5 लाख का ईनामी गुरुचरण समेत पांच नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार जब्त
    Next Article झारखंड में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने नये प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सच्चिदानंद सिंह को नियुक्त किया
    shivam kumar

      Related Posts

      “2026 के चुनाव में अवैध घुसपैठियों को वोट नहीं डालने देंगे”: सुकांत मजूमदार

      August 23, 2025

      भाजपा नेत्री भारती घोष ने महिला मोर्चा सम्मेलन में नहीं बुलाये जाने पर जताई नाराजगी

      August 23, 2025

      कुख्यात मयंक सिंह अजरबैजान से झारखंड लाया गया, रामगढ़ कोर्ट में किया जाएगा पेश

      August 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्रीय मंत्री गडकरी आज जबलपुर प्रवास पर, मप्र के सबसे बड़े फ्लाईओवर का करेंगे लोकार्पण
      • सर्जियो गोर होंगे भारत में अमेरिका के अगले राजदूत, टैरिफ वॉर के बीच ट्रंप का बड़ा फैसला
      • अमेरिका के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन के आवास और कार्यालय पर एफबीआई का छापा
      • इंटेल कंपनी अमेरिकी सरकार को 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने को तैयारः राष्ट्रपति ट्रंप
      • न्यूयॉर्क में टूर बस राजमार्ग पर पलटी, पांच की मौत, 32 घायल, पीड़ितों में भारतीय भी हो सकते हैं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version