Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पांच दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे मालदीप के राष्ट्रपति, विदेश मंत्री ने की मुलाकात
    देश

    पांच दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे मालदीप के राष्ट्रपति, विदेश मंत्री ने की मुलाकात

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। मालदीप के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू पांच दिवसीय यात्रा पर रविवार को नई दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज उनसे मुलाकात की।

    एक सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत और मालदीप के संबंधों को अधिक मजबूत करने की राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की प्रतिबद्धता सराहनीय है। उम्मीद है कि कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता दोनों देशों के संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ करेगी।

    इससे पहले केंद्रीय मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। मालदीप के राष्ट्रपति का कल सुबह राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा। वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर जाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

    दिल्ली के हैदराबाद हाउस में सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुइज्जू के बीच व्यक्तिगत और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। बाद में दोनों मीडिया के समक्ष बयान देंगे। यहां दोनों देशों के बीच हुई करारों का भी आदान-प्रदान होगा।

    शाम को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उनसे मुलाकात करेंगे। इसके बाद रात्रि में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति भवन में उनके सम्मान में रात्रि भोज देंगी। राष्ट्रपति मुइज्जू मंगलवार सुबह पहले ताजमहल देखने आगरा जाएंगे। यहां से वह मुंबई जाएंगे। बुधवार को बेंगलुरु में उनके कार्यक्रम हैं। गुरुवार को वह स्वदेश रवाना हो जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोदी सरकार की प्राथमिकता है किसानों की आमदनी बढ़ाना : शिवराज सिंह चौहान
    Next Article रांची में आरएसएस ने मनाया विजयादशमी उत्सव, 1000 से अधिक स्वयंसेवक हुए शामिल
    shivam kumar

      Related Posts

      सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे:NDA कैंडिडेट को 452 वोट मिले, INDIA के बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोट से हराया

      September 9, 2025

      उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान संपन्न, 6 बजे से वोटों की गिनती, 8 बजे तक नतीजे संभव

      September 9, 2025

      छह राज्यों में एनआईए का छापा, डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री जब्त

      September 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे:NDA कैंडिडेट को 452 वोट मिले, INDIA के बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोट से हराया
      • बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुए अमित शाह, पांच जोनों की समीक्षा करेंगे
      • उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान संपन्न, 6 बजे से वोटों की गिनती, 8 बजे तक नतीजे संभव
      • छह राज्यों में एनआईए का छापा, डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री जब्त
      • एरा हाउसिंग पर मनी लॉन्ड्रिंग का शिकंजा, इडी की छापेमारी से हड़कंप
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version