Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»विजयदशमी पर शस्त्र पूजन करने आर्मी कैंप पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
    Top Story

    विजयदशमी पर शस्त्र पूजन करने आर्मी कैंप पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मां भारती की सेवा सौभाग्य की बात, भारतीय सेना की मजबूती पर है नाज : संजय सेठ
    रामगढ़। भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने विजयदशमी का त्योहार सेना के जवानों के बीच मनाया। शनिवार को वह रामगढ़ आर्मी कैंप पहुंचे। यहां उन्होंने पंजाब रेजिमेंटल सेंटर और सिख रेजीमेंटल सेंटर के जवानों के साथ शस्त्र पूजन किया।

    इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की आराधना की, साथ ही शस्त्र पूजन कर जवानों का भी हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज दशहरे का पर्व है। आज असत्य पर सत्य की जीत, बुराई पर अच्छाई की जीत की गाथा गाई जाती है। आज शक्ति की पूजा, शस्त्र पूजा, हमारी संस्कृति का मूल आधार है। इससे अच्छा दिन कुछ हो नहीं सकता कि मैं जवानों के बीच हूं। उन्होंने बताया कि वीर जवान अपने परिवार से दूर होकर मां भारती की सेवा में लगे रहते हैं। उन्हें अपने परिवारों की कमी ना खले इसलिए आज मैं उनके बीच मौजूद हूं। यही वजह है कि पिछले 4 महीने के दौरान वे लगातार जवानों से बात करने के लिए उनके बीच जाते रहते हैं। भारतीय सेना दुनिया की किसी भी सेना से कम नहीं है।

    हमारी आत्मनिर्भरता लिख रही देश की विकास की गाथा
    रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि आज हम 70% आत्मनिर्भर हो चुके हैं। यह आत्मनिर्भरता देश की विकास की पहचान है। वर्ष 2047 में जब हम आजादी के 100वीं वर्षगांठ को मानेंगे, तब हम दुनिया के शिखर पर होंगे। यह छावनी 1941 से मौजूद है। 1967 से पंजाब रेजिमेंटल सेंटर और सिख रेजीमेंटल सेंटर यहां काम कर रहा है। इस स्थान ने गुरु गोविंद सिंह जी की प्रेरणा को आत्मसात कर लिया है। यह आर्मी कैंप हमारा मस्तक है। इसकी वीर गाथा का लोहा पूरी दुनिया मानती है। वीर जवान जितना पसीना बहाते हैं उतना ही वह मजबूती से खड़े रहते हैं। हमारा सौभाग्य है कि मैं जवानों के बीच हूं। उन्होंने सेना के सभी अधिकारियों को दशहरे की बधाई दी और उन्हें मिठाई खिलाकर त्यौहार मनाया। उन्होंने कहा कि वीर जवानों पर देश के 140 करोड लोगों को नाज है। उन्होंने वीर जवानों को शीश झुका कर नमन किया और कहा कि मातृभूमि की सेवा का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचार घरों से लाखों की चोरी , बरामदगी को ले छापेमारी कर रही पुलिस
    Next Article राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
    shivam kumar

      Related Posts

      मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

      May 18, 2025

      मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश

      May 18, 2025

      JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version