Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर ग्लोबल मार्केट पर साफ-साफ नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणामों के साथ बंद हुए। एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है।

    मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और टेक शेयरों में हुई जोरदार बिकवाली के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.96 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 5,695.94 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 213.95 अंक यानी 1.18 प्रतिशत टूट कर 17,923.90 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 41,886.42 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान लगातार उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,303.62 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,576.02 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके विपरीत डीएएक्स इंडेक्स 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,104.10 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 5 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 4 सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। एक सप्ताह की छुट्टी के बाद आज खुले चीन के स्टॉक मार्केट में जोरदार तेजी नजर आ रही है। इस तेजी की वजह से शंघाई कंपोजिट इंडेक्स फिलहाल 160.32 अंक यानी 4.58 प्रतिशत उछल कर 3,496.82 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,535.86 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।इसके अलावा सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,456.01 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है, जबकि गिफ्ट निफ्टी 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,984 के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 507.37 अंक यानी 1.29 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 38,825.37 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 130.83 अंक यानी 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,571.73 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। हैंग सेंग इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट आई है। फिलहाल ये सूचकांक 1,380.24 अंक यानी 5.98 प्रतिशत टूट कर 21,719.54 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.66 प्रतिशत लुढ़क कर 2,593.14 अंक के स्तर तक गिर गया है। इसके अलावा स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,596.79 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने मां कात्यायनी से सभी के जीवन में शक्ति, सामर्थ्य और साहस के संचार की प्रार्थना की
    Next Article रोजगार के मोर्चे पर अच्छी खबर, देश में बढ़ी हायरिंग एक्टिविटी
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी का भी बढ़ा भाव

      May 19, 2025

      शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी

      May 19, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव

      May 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
      • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
      • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
      • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
      • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version