दुमका। दुमका में सोमवार को परिवर्तन यात्रा के समापन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बाबा वैद्यनाथ की पूजा करके आया हूं कि राज्य की हेमंत सरकार का अंत होना चाहिए। राज्य की जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी की गठबंधन सरकार ने झारखंड के लोगों के साथ अन्याय किया है। हेमंत सरकार जितना झूठ बोल सकती थी, उतना झूठ बोल कर आगे बढ़ती गयी।
बदलाव होकर रहेगा
मोहन यादव ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में लाखों-करोड़ों का घोटाला हुआ है। हेमंत सोरेन जी, अब कोई आपको कुछ कहे या न कहे, लेकिन बदलाव होकर रहेगा। जिसने घपला किया है, उसे जेल जाना पड़ेगा। हेमंत सोरेन की सरकार ने झारखंड की जनता की भावनाओं को आहत किया है। हेमंत सरकार के दौरान 300 करोड़ का भूमि घोटाला और 1000 करोड़ का खनिज घोटाला हुआ। गठबंधन सरकार के एक नेता के घर से अवैध राशि मिलने पर सीएम यादव ने सवाल उठाते हुए कहा, किस सांसद के घर से 300 करोड़ मिले थे?
भाजपा के हाथों छिपा है समृद्ध भविष्य
श्री यादव ने कहा कि आदिवासियों को प्रोत्साहित करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अहम योगदान रहा है। देश में पहली बार किसी आदिवासी महिला को देश का सर्वोच्च पद देकर राष्ट्रपति बनाया गया। इस राज्य में बाबा बैद्यनाथ की कृपा और भाजपा के कारण एक समृद्ध भविष्य छिपा हुआ है। अब इस गठबंधन सरकार को न सहना है और न कुछ कहना है, बस इसे बदल कर रहना है। राज्य में जेएमएम-कांग्रेस की सरकार ने लूट मचा रखी है। यह सरकार केवल चुनाव जीतने के लिए वोट मांगती है और जनता से झूठ बोलती है।
झारखंड पर मंडरा रहा है खतरा
श्री यादव ने कहा कि झारखंड में लगातार खतरा बढ़ रहा है। बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या मुसलमानों की संख्या बढ़ रही है, जबकि आदिवासियों की संख्या घट रही है। ऐसे में, आने वाले समय में हम एक-एक घर जाकर अपना वोट और संकल्प सुनाएंगे।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.



