Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार की मुजफ्फरपुर रेलवे पुलिस ने 12 करोड़ की कोकीन पकड़ी, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार
    राज्य

    बिहार की मुजफ्फरपुर रेलवे पुलिस ने 12 करोड़ की कोकीन पकड़ी, कोच अटेंडेंट गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे थाने की टीम ने गाड़ी संख्या 15027 गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस के ए-वन कोच से कोकीन व टेट्रा पैक विदेशी शराब आज सुबह मुजफ्फरपुर में जब्त किया है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 12 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गयी है। इस मामले में ए-वन कोच के अटेंडेंट धनंजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

    प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपित को सोनपुर स्थित रेल कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। धनंजय के पास से एक मोबाइल, कोच अटेंडेंट का आइकार्ड मिला है। धनंजय के अनुसार वह आरा के तरारी थाना क्षेत्र के बरसी धनगांव का रहने वाला है। इसकी पुष्टि रेलवे थाना मुजफ्फरपुर के थानेदार इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने की है। उन्होंने बताया है कि यह पहला मामला है जब मुजफ्फरपुर जंक्शन पर किसी भी एजेंसी द्वारा चलती ट्रेन से इतनी बड़ी मात्रा में कोकीन जब्त हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 12 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गयी है।

    इंस्पेक्टर रंजीत कुमार के बयान पर रेलवे थाना में मादक अधिनियम के तरह प्राथमिकी दर्ज की गयी है। दारोगा जयप्रकाश को इस मामले की जांच सौंपी गयी है। आइओ रेल पुलिस की सर्विलांस टीम के साथ मिलकर लिंकेज के आधार पर तफ्तीश में जुट गये हैं। जब्त कोकीन को क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला मुजफ्फरपुर, पटना या कोलकाता से जांच करायी जाएगी। इसके बाद इसके स्ट्रेंथ की पुष्टि होगी। इसके अलावा सीसीटीवी की जांच रिपोर्ट भी पुलिस के लिए अहम होगी। पुलिस धनंजय के मोबाइल को भी खंगाल रही है।

    पूछताछ में कोच अटेंडेंट धनंजय कुमार ने रेल पुलिस को बताया कि वह करीब ढ़ाई-तीन साल से मौर्य एक्सप्रेस में बतौर कोच अटेंडेंट नौकरी कर रहा है। उसे एक युवक को करीब 25-30 साल का होगा, वह ओडिशा के झाड़सागुडा स्टेशन पर एक पैकेट में सफेद रंग जैसा एक सामान दिया, जिसके बदले उसे मोटी रकम भी दी। उसने कहा कि उसे छपरा-गोरखपुर रेलखंड के देवरिया सदर स्टेशन पर एक व्यक्ति को यह माल सौंपना था। उसके बारे में झाड़सागुडा वाले युवक ने विशेष कुछ नहीं बताया। एक कोड वर्ड दिया, जिससे उसकी वह आसानी से पहचान कर लेता।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार के नवादा में रेलवे ट्रैक पर महिला का मिला शव, हत्या की आशंका
    Next Article मेघबालिका में धूमधाम से संपन्न हुई दुर्गा पूजा, मिला शारद सम्मान
    shivam kumar

      Related Posts

      न्यायमूर्ति पी.बी. बजनथ्री नियुक्त किये गये पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

      September 20, 2025

      प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के चार बड़े नेताओं के खिलाफ लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

      September 20, 2025

      भाजपा ने चलाया जन-जन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का अभियान

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री
      • खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका
      • ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज
      • नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध
      • इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version