Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपाल सरकार ने नोट छापने का टेंडर चीनी कंपनी को दिया
    दुनिया

    नेपाल सरकार ने नोट छापने का टेंडर चीनी कंपनी को दिया

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल सरकार ने अपने नए नोट को छापने का टेंडर चीन की कंपनी को दिया है। इस संबंध में नेपाल राष्ट्र बैंक के साथ चीन की कंपनी का समझौता होने जा रहा है। कुछ महीने पहले ही नेपाल सरकार ने अपने नए नोट में विवादास्पद नक्शा सहित प्रकाशित करने का फैसला लिया था।

    नेपाल राष्ट्र बैंक के प्रवक्ता डॉ. गुणाकर भट्ट ने बुधवार को बताया कि करीब 3000 करोड़ से अधिक मूल्य के नोट को छापने के लिए चीन की एम एस चाइना बैंक नोट प्रिंटिंग एंड मेनिटिंग कॉरपोरेशन को दिया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि नोट के प्रकाशन के लिए ग्लोबल टेंडर निकाला गया था, जिसके बाद चीन की कंपनी को देने का निर्णय किया गया है। करीब 72 लाख अमेरिकी डॉलर में नेपाल के 10, 20 और 50 का नोट छापने के लिए टेंडर दिया गया है।

    नेपाल राष्ट्र बैंक के मुताबिक चीन की कंपनी में छपने वाले नए नोट में नेपाल का विवादास्पद नक्शा दिखाए जाने का निर्देश है। भारत के उत्तराखंड के लिपुलेक और लिंपियाधुरा पर अपना दावा करते हुए तत्कालीन केपी ओली की सरकार ने नया नक्शा जारी किया था। अब देश के नोट में भी उस नक्शा को छापने के लिए सरकार ने नीतिगत निर्णय लिया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बढ़ी मुश्किलें
    Next Article इतिहास के पन्नों में 10 अक्टूबरः मानवीय कौशल का अनुपम उदाहरण है भारत का विद्यासागर सेतु
    shivam kumar

      Related Posts

      अमेरिकी लोगों को असली आजादी लौटाने का वादा कर एलन मस्क ने की नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा

      July 6, 2025

      नेपाल पुलिस के लिए चीनी कंपनी से खरीदे जायेंगे 159 करोड़ रूपये के हथियार

      July 6, 2025

      इजरायल से संघर्ष के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखे

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version