रांची। झारखंड के कुख्यात सोना लुटेरा को छत्तीसगढ़ पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। झारखंड पुलिस ने इस सोना लुटेरे पर 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा कर रखी थी। झारखंड समेत अन्य राज्य की पुलिस लंबे समय से इसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तार कुख्यात सोना लुटेरा का नाम मोनू सोनी उर्फ बुक्की है और वह पलामू जिले का रहनेवाला है। पुलिस ने उसके घर से दो बैग सोना भी बरामद किया है। मोनू सोनी झारखड, बिहार, बंगाल, छत्तीसगढ़ एवं ओड़िशा में कई लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। कुछ दिनों पहले पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र में गुमला पुलिस के साथ मोनू सोनी और उसके गिरोह की मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में मोनू सोनी के एक साथी को गोली भी लगी थी। उसने झारखंड की राजधानी रांची में लगातार तीन सोने की दुकानों में करोड़ों की लूट की थी। जमशेदपुर में भी लूट की घटना को अंजाम दिया था।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

