रांची। ओबीसी एकता अधिकार मंच के झारखंड प्रदेश रांची केंद्रीय कार्यालय में गांधी जयंती के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंच के केंद्रीय मंत्री श्रवण कुमार और उनकी टीम ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को याद किया।
कार्यक्रम के दौरान श्रवण कुमार ने कहा, महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चल कर देश को स्वतंत्रता दिलायी। हमें उनके सिद्धांतों से प्रेरणा लेते हुए समाज में समानता और न्याय की स्थापना के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
मौके पर श्यामसुंदर यादव, लालचंद महतो, प्रताप कुमार, आलोक गुप्ता और मंतोष ठाकुर सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने गांधी जी के विचारों पर चर्चा की और समाज में भाईचारा और सद्भावना को बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित सदस्यों ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाये रखने का प्रण लिया। उल्लेखनीय है कि ओबीसी एकता अधिकार मंच लगातार समाज के पिछड़े और कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा और समानता के लिए कार्य कर रहा है।